अंक शास्त्र की मानें तो हर व्यक्ति पर उसकी जन्म तारीख का प्रभाव पड़ता है। क्योंकि वो जन्म तारीख किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती है। उस ग्रह का असर जीवन भर उस व्यक्ति पर रहता है।
अंक शास्त्र की मानें तो अगर कोई व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लोगों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का मूलांक 8 होता है, उस पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में खूब मान-सम्मान, धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा मिलती है।
मूलांक 8 वाले लोग अपने जीवन में आर्थिक रूप से खूब प्रगति करते हैं। इन लोगों के भीतर पैसों की बचत करने की तीव्र प्रवृत्ति होती है। इसी वजह से बिना वजह पैसा खर्च करने से बचते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग काफी सरल जीवन जीते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी रहस्यमयी होता है। इस कारण कई बार लोग इनके व्यक्तित्व को ठीक ढंग से समझ नहीं पाते।
मूलांक 8 वाले लोग मेहनत करने से नहीं घबराते और कठिन स्थित में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। इसलिए समाज में इन्हें बहुत मान-सम्मान भी मिलता है।