Horoscope

मेष राशिफल

काम को तरीके से करेंगे तो सफलता जरूरी मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। धार्मिक कामों में समय बीतेगा।

Image credits: Freepik

वृषभ राशिफल

कुछ नया सीखने को मिलेगा। इनकम के साथ खर्च भी बढ़ेगा। निगेटिव विचारों से दूर रहें। रिस्क लेने से बचें, न तो बिजनेस में और न निजी जीवन में। नौकरी में टारगेट पूरे होने से खुशी मिलेगी।

Image credits: Freepik

मिथुन राशिफल

आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सुलझा लेंगे। मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। बच्चों की संगति पर नजर रखें।

Image credits: Freepik

कर्क राशिफल

काम के चलते परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक नहीं है। गलत संगति से दूर रहेंगे तो बचे रहेंगे। परिवार के साथ किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Image credits: Freepik

सिंह राशिफल

संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी की बात आपको टेंशन में डाल सकती है। आज यात्रा पर जाने से बचें। बिजनेस से जुड़े मामले ठंडे रहेंगे।

Image credits: Freepik

कन्या राशिफल

धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले अटक सकते हैं। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कोई भी काम अधूरा न छोड़ें।

Image credits: Freepik

तुला राशिफल

रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। शेयर, सट्टा आदि में निवेश भूलकर भी न करें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। बिजनेस के मामले उलझ सकते हैं।

Image credits: Freepik

वृश्चिक राशिफल

आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। जमीन और वाहन से जुड़े मामले आसानी से हो जाएंगे। कर्मचारियों से वाद-विवाद न करें। यात्रा में सामान का ध्यान रखें।

Image credits: Freepik

धनु राशिफल

अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें न ही दूसरों के मामलों में दखल दें। कोई नया काम शुरू न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह मानें। आपके निजी काम पूरे हो सकते हैं।

Image credits: Freepik

मकर राशिफल

नया काम शुरू करने से पहले तैयारी करें, तो ही सफलता मिलेगी। अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आज किसी से भी लेन-देन करने से बचें। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से फायदा हो सकता है।

Image credits: Freepik

कुंभ राशिफल

कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा अच्छा न बनें। अपने काम पर ही ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। काम पर फोकस रखें, सफलता जरूर मिलेगी। मैरिड लाइफ ठीक रहेगी।

Image credits: Freepik

मीन राशिफल

अनुभवी लोगों से सीखने को मिलेगा। सफलता मिलने से खुशी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले सावधानी से निपटाएं। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें।

Image credits: Freepik