नवरात्रि 2023 में देवी को चढ़ाएं राशि अनुसार फूल, बन जाएंगे बिगड़े काम
Hindi

नवरात्रि 2023 में देवी को चढ़ाएं राशि अनुसार फूल, बन जाएंगे बिगड़े काम

नवरात्रि 23 अक्टूबर तक
Hindi

नवरात्रि 23 अक्टूबर तक

इस बार नवरात्रि पर्व 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि में राशि अनुसार देवी को फूल चढ़ाने से हर काम में सफलता मिलती है। आगे जानिए राशि अनुसार, देवी को कौन-सा फूल चढ़ाएं…

Image credits: adobe stock
मेष राशि नवरात्रि उपाय
Hindi

मेष राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग देवी को लाल रंग के फूल जैसे गुलाब आदि चढ़ाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

Image credits: freepik
वृषभ राशि नवरात्रि उपाय
Hindi

वृषभ राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग देवी को सफेद कमल, कनेर, बेला या केवड़ा का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे माता प्रसन्न होंगी।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। नवरात्रि के दौरान इस राशि वाले देवी को गेंदा, गुड़हल या गुलाब के फूल चढ़ाएं। इससे देवी की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। देवी को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले लोग सफेद या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानी कम होगी।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग नवरात्रि के दौरान देवी को सूरजमुखी का फूल चढ़ाएं और साथ ही थोड़ी दूर्वा भी। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले देवी को कनेर, बेला या केवड़ा का फूल चढ़ाएं। इससे माता भी प्रसन्न होंगी और ग्रहों के शुभ फल भी मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल है। माता को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के लोग देवी को लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि के लोग देवी को कोई भी पीला फूल जैसे सूरजमुखी, गेंदा आदि चढ़ा सकते हैं। इससे देवी प्रसन्न होगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। नवरात्रि में इस राशि वाले देवी को नीले फूल जैसे अपराजिता चढ़ाएं। इससे इन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग किसी भी गहरे रंग का फूल देवी को चढ़ा सकते हैं। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिल सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि नवरात्रि उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग देवी को पीले या केसरिया रंग का फूल चढ़ाएं। इससे इनकी हर कामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik

सूर्य ने बदली राशि, सिंह वालों को होगा धन लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Surya Grahan 2023: सूर्यग्रहण से किन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत?

इन 4 राशि वालों के लिए अशुभ है सूर्यग्रहण, अभी से हो जाएं सावधान

1 अक्टूबर को बुध बदलेगा राशि, 3 राशि वाले लोगों की जेब में आएगा पैसा