Hindi

सूर्य ने बदली राशि, सिंह को होगा धन लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Hindi

तुला राशि में आया सूर्य

18 अक्टूबर, बुधवार को सूर्य राशि बदलकर कन्या से तुला में आ चुका है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। किसी के लिए शुभ होगा-किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए 12 राशियों का हाल…

Image credits: freepik
Hindi

मेष राशि

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। हालांकि खर्च की स्थिति भी बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात पर पड़ोसियों के विवाद हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि वालों की लव लाइफ खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी दरार आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। बच्चों के कारण विवाद हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इनकी सेहत में अचानक गिरावट हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। मकान या भूमि का फायदेमंद सौदा हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

नौकरी और बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक धन लाभ होगा। मनचाही सफलता मिलेगी। समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स और महिलाओं को विशेष लाभ होगा। भागदौड़ की स्थिति बनेगी।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। भूमि-भवन के मामलों में से दूर रहें। कानूनी मामलों में हार होगी। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

पुराने विवादित मामले आज सुलझ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। बिजनेस में कोई डील अटक सकती है। विरोधियों पर नजर रखें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

दूसरों की बातों में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। सरकारी कामों में भागदौड़ बनी रहेगी। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

लव लाइफ में परेशानी आएगी। सुसराल पक्ष से विवाद भी संभव है। नौकरी-बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

समझदारी से काम लेते हुए पारिवारिक फैसले लें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

किसी से अकारण विवाद हो सकता है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई बुरी खबर आपका तनाव बढ़ा सकती है। भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

महिलाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। भूमि-भवन के मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील के योग बन सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें।

Image Credits: freepik