फुल चार्ज होने पर 100+ KM चलने वाला 5 धांसू ई-स्कूटर
Bikes Aug 05 2025
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:ATHER
Hindi
देश में ई स्कूटर की बढ़ती डिमांड
देश में टू व्हीलर सेगमेंट में ई-स्कूटर की डिमांड ग्राहकों के बीच तेजी से बढ़ती जा रही है। पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर कम खर्चीला होता है।
Image credits: ATHER
Hindi
कंपनियां ला रहीं धांसू स्कूटर्स
ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए TVS, Ola और Ather जैसी पॉपुलर कम्पनियां दमदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च कर रही हैं।
Image credits: BAJAJ
Hindi
5 सबसे ज्यादा रेंज वाला स्कूटर
इसी बीच आज हम आपको उन 5 स्कूटरों के बारे में बताएंगे, जिनका रेंज 100 KM से अधिक है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप 100 km की यात्रा कर सकते हैं।
Image credits: TVS
Hindi
Hero Vida1
हीरो कंपनी की Vida1 काफी कम समय में ही भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर हो चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,19,900 रुपए है और रेंज 165 KM बताई जाती है।
Image credits: HERO
Hindi
Ola S1 Pro
Ola कंपनी ने देश में अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर से लोगों का दिल जीता है। कंपनी की Ola S1 Pro कीमत 1,44,335 रुपए है। इसकी रेंज 199 KM है।
Image credits: OLA
Hindi
Ather 450X
इस सूची में हमने तीसरे नंबर पर Ather Energy कंपनी की 450X स्कूटर रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,49,047 रुपए है। इसकी रेंज 161 KM है।
Image credits: ATHER
Hindi
Bajaj Chetak
बजाज कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak रेट्रो मॉडर्न लुक के लिए लोगों में पॉपुलर है। इसका रेंज 127KM बताई जाती है और कीमत 99,900 रुपए है।
Image credits: BAJAJ
Hindi
TVS iQube
टीवीएस अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी धूम मचा रही है। कंपनी की iQube की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,08,893 रुपए है और रेंज 143 KM है।