Hindi

Rolls Royce से Bugatti तक ये हैं दुनिया की 10 सबसे लक्जरी कारें

Hindi

1. रोल्स रॉयस ला रोज नोइरे ड्रॉपटेल

इस कार की कीमत 267.1 करोड़ रुपए है। ऐसी केवल 4 कारें बनी हैं। इन्हें पूरी तरह खरीददार की पसंद पर तैयार किया गया है। यह सटीक इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक का नमूना है।

Image credits: X-@duPontREGISTRY
Hindi

2. रोल्स-रॉयस बोट टेल

रोल्स-रॉयस बोट टेल कार की कीमत 233.7 करोड़ रुपए है। ऐसी केवल 3 कारें तैयार हुईं हैं। यह अपने आकर्षक डिजाइन और आर्ट के लिए जानी जाती है।

Image credits: X-@duPontREGISTRY
Hindi

3. बुगाटी ला वोइचर नोइरे

बुगाटी ला वोइचर नोइरे कार की कीमत 156.2 करोड़ रुपए है। ऐसी सिर्फ एक कार तैयार हुई है। इसे बुगाटी के 110वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था।

Image credits: X-@LuxuryCars365
Hindi

4. पगानी जोंडा एचपी बारचेटा

पगानी जोंडा एचपी बारचेटा की कीमत 146.7 करोड़ रुपए है। इसकी केवल 3 यूनिट का उत्पादन हुआ है। इसमें शक्तिशाली V12 इंजन लगा है।

Image credits: X-@Maggor
Hindi

5. एसपी ऑटोमोटिव कैओस

इस कार की कीमत 120.2 करोड़ है। ऐसी 100 कारें तैयार हुईं हैं। यह कार आधुनिक तकनीक से बनी है। इसमें 3डी-प्रिंटेड बॉडी और हाइब्रिड पावरट्रेन जो 3,000 hp की ऊर्जा पैदा करता है।

Image credits: X-@MonkeyMobil
Hindi

6. रोल्स-रॉयस स्वेप्टेल

इस कार की कीमत 106.9 करोड़ रुपए है। ऐसी सिर्फ एक कार तैयार हुई है। यह कार अपनी चिकनी, स्वेप्ट-बैक टेल और शानदार इंटीरियर के साथ डिजाइन और इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।

Image credits: X-@duPontREGISTRY
Hindi

7. बुगाटी सेंटोडिएसी

बुगाटी ने ऐसी सिर्फ 10 कारें बनाई है। कीमत 72.6 करोड़ रुपए है। इसमें 8 लीटर का W16 इंजन लगा है जो 1,600 hp की ऊर्जा पैदा करता है।

Image credits: X-@motorforms
Hindi

8. मर्सिडीज-मेबैक एक्सेलेरो

मर्सिडीज की इस कार की कीमत 66.8 करोड़ रुपए है। ऐसी 12 कारें बनीं हैं। यह अपने आकर्षक डिजाइन, शानदार इंटीरियर और बेजोड़ प्रदर्शन के साथ एक सच्ची लग्जरी सवारी है।

Image credits: X-@Dave_elnas
Hindi

9. पगानी हुयरा कोडालुंगा

अब तक ऐसी 5 कारें बनाई गईं हैं। कीमत 61.8 करोड़ रुपए है। यह कार अपने आकर्षक डिजाइन, शानदार इंटीरियर और प्रदर्शन के साथ कला का एक नमूना है।

Image credits: X-@motorforms
Hindi

10. बुगाटी डिवो

बुगाटी डिवो की कीमत 48.4 करोड़ रुपए है। ऐसी 40 कारें बनीं हैं। यह कार अपने आकर्षक डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और बेहतरीन हैंडलिंग के साथ बुगाटी की रेसिंग विरासत को समर्पित है।

Image Credits: X-@CarManToday