1 फरवरी से बदल जाएंगे आपकी लाइफ से जुड़े ये Rules, तुरंत चेक कर लें
Business News Jan 31 2025
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
1. LPG की कीमतें
हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम रिवाइज किए जाते हैं। कंपनियां मार्केट के हिसाब से दाम बढ़ाती या घटाती हैं। 1 फरवरी को भी कमर्शियल और डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
2. UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव
1 फरवरी से UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव हो जाएगा। NPCI ने स्पेशल कैरेक्टर्स (जैसे @, $, %, &) वाली UPI ID पर रोक लगा दी है। ट्रांजैक्शन ID में अल्फ़ान्यूमेरिक कैरेक्टर्स ही यूज होंगे।
Image credits: Getty
Hindi
3. बैंकिंग नियम
कोटक महिंद्रा बैंक कस्टमर्स के लिए आम सुविधाओं और फीस में बदलाव करने वाला है,जो 1 फरवरी से लागू होगा। इनमें फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट और कई दूसरी बैंकिंग सर्विसेज की फीस है।
Image credits: Freepik
Hindi
4. ATF रेट
1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी बदल सकती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने इसकी कीमतें अपडेट करती हैं। ऐसे में फ्लाइट का सफर महंगा या सस्ता हो सकता है।
Image credits: Freepik
Hindi
5. मारुति कारों के दाम बढ़ जाएंगे
1 फरवरी से मारुति अपनी कुछ कारों की कीमतें बढ़ा देगी। बढ़े इनपुट और ऑपरेशन एक्सपेंस की वजह से स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो जैसी कारें महंगी हो जाएंगी।