Hindi

Gold: 1 महीने में कितना महंगा हुआ सोना, जानें कितनी उछली चांदी

Hindi

महीनेभर में कितना महंगा हुआ Gold

पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में खासी तेजी आई है। 1 से 30 जनवरी के बीच सोना 4844 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।

Image credits: Pinterest
Hindi

81006 रुपए पहुंचा 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना

30 जनवरी, 2025 को सोना अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 81,006 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

Image credits: Pinterest
Hindi

एक साल में सोने ने दिया 20% रिटर्न

1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी गोल्ड ने एक साल में 20.22% का रिटर्न दिया।

Image credits: instagram
Hindi

जून, 2025 तक 85 हजार रुपए पहुंच सकता है सोना

सोने में तेजी आगे भी बनी रहेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जून, 2025 तक गोल्ड के भाव 85 हजार रुपए तक पहुंच सकते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

सोने में थम चुका है गिरावट का दौर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने में एक बड़ी रैली के बाद जो गिरावट आनी थी, वो आ चुकी है। अब इसमें तेजी का रुख देखने को मिलेगा।

Image credits: instagram
Hindi

क्या है सोने में तेजी की वजह

सोने में तेजी की सबसे बड़ी वजह ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी जियोपॉलिटिकल टेंशन को माना जा रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

ETF की बढ़ती डिमांड के चलते भी सोने में आ रही तेजी

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी भी सोने की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार है। साथ ही शेयर बाजार में उथल-पुथल के चलते गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

Image credits: instagram
Hindi

महीनेभर में कितनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें तो पिछले एक महीने में ये 5583 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर को चांदी 86,017 रुपए थी, जो अब 91,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

Image credits: pinterest

20% उछल रॉकेट बने ये दो शेयर, बजट से पहले इन 10 Stock ने बनाया अमीर

Gold खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें आज सर्राफा बाजार का हाल

फुल एक्शन में नजर आएंगे ये 8 Stocks! आज गलती से भी मिस मत करना

Tata के इन 10 शेयर में लगाया पैसा तो वारे-न्यारे! एक तो 51% सस्ता