Business News

भारत के 10 सबसे बड़े दानवीर? एक तो हर दिन देते हैं साढ़े 5 Cr दान

Image credits: Social media

1- शिव नाडर

HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर शिव नाडर भारत के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। उन्होंने 2022-23 के दौरान 2042 करोड़ रुपए दान किए। यानी उन्होंने हर दिन औसतन 5.6 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Image credits: Getty

2- अजीम प्रेमजी

दूसरे नंबर पर विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं। प्रेमजी ने 2022-23 में कुल 1774 करोड़ रुपये दान किए। वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले उन्होंने 267 प्रतिशत ज्यादा पैसा डोनेट किया।

Image credits: Getty

3- मुकेश अंबानी

दान के मामले में तीसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम है। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के जरिये 2022-23 में 376 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Image credits: Getty

4- कुमार मंगलम बिड़ला

चौथे नंबर पर कुमारमंगलम बिड़ला हैं, जिन्होंने परोपकार के कामों में 287 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: Getty

5- गौतम अडाणी

पांचवे नंबर पर अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी हैं। उन्होंने 2022-23 में 285 करोड़ रुपए दान किए हैं।

Image credits: Wikipedia

6- बजाज फैमिली

दान के मामले में छठे नंबर पर बजाज फैमिली है। बजाज ने 2022-23 में 264 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: Getty

7- अनिल अग्रवाल

सातवें नंबर पर वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल का नाम है। 2022-23 में उन्होंने 241 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: Getty

8- नंदन नीलेकणि

आठवें नंबर पर इन्फोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि का नाम है। उन्होंने 2022-23 में 189 करोड़ रुपए दान में दिए।

Image credits: Getty

9- साइरस पूनावाला

नौवें नंबर पर सीरम इंस्टिट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला हैं। उन्होंने 2022-23 में 179 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: Getty

10- रोहिणी नीलेकणि

दसवें नंबर पर नंदन नीलेकणि की पत्नी रोहिणी नीलेकणि का नाम है। रोहिणी ने 170 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। इसके साथ ही वो महिलाओं में टॉप दानवीर भी हैं।

Image credits: dakshin foundation

निखिल कामथ - सबसे युवा दानवीर

जीरोधा (Zerodha) के निखिल कामथ (Nikhil Kamath) सबसे युवा दानवीर बन गए हैं। निखिल कामथ दान के मामले में 12वें नंबर पर हैं और उन्होंने 112 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Image credits: Getty