Business News

नीता अंबानी ने 3000 बच्चों को परोसा खाना, 60th बर्थडे पर की अन्न सेवा

Image credits: Social Media

नीता ने गरीब बच्चों संग मनाया 60वां जन्मदिन

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी 60 साल की हो गई हैं। 1 नवंबर को नीता अंबानी ने मुंबई में 3000 अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Image credits: Social Media

नीता अंबानी ने 3000 गरीब बच्चों को परोसा खाना

इस दौरान नीता ने गरीब और अनाथ बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसते हुए अन्न सेवा की। इसके साथ ही नीता अंबानी ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

Image credits: Social Media

बच्चों के साथ नीता अंबानी ने काटा बर्थडे केक

नीता अंबानी ने गरीब और अनाथ बच्चों के साथ केक काटते हुए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि बच्चे और महिलाएं उनके दिल के बेहद करीब हैं।

Image credits: Social Media

नीता अंबानी के बर्थडे पर देशभर में 1.4 लाख लोगों के लिए अन्न सेवा

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन पर पूरे भारत में 1.4 लाख लोगों के लिए अन्न सेवा की गई।

Image credits: Social Media

रिलायंस ने 15 राज्यों में गरीबों को भोजन और राशन किट बांटी

नीता अंबानी के बर्थडे पर भारत के 15 राज्यों में गरीब बच्चों को भोजन कराया गया। इसके अलावा उन्हें अलग से राशन किट भी बांटी गई।

Image credits: Social Media

7 करोड़ से ज्यादा लोगों तक रिलायंस फाउंडेशन की पहुंच

नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन की पहुंच 71 मिलियन यानी 7 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी है।

Image credits: Instagram

मिशन अन्न सेवा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त भोजन वितरण कार्यक्रम

बता दें कि मिशन अन्न सेवा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त भोजन वितरण कार्यक्रम है, जो देशभर में हाशिए पर रहने वाले समुदायों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मुफ्त खाना खिलाता है।

Image credits: Getty

1 नवंबर 1963 को मुंबई में पैदा हुईं नीता अंबानी

नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर, 1963 को मुंबई में एक मिडिल क्लास गुजराती फैमिली में हुआ था। उनके पिता का नाम रवीन्द्रभाई दलाल और माता का पूर्णिमा दलाल है।

Image credits: Getty