Hindi

5 दिन में 54% उछला रेलवे का ये शेयर,नहीं लेने दे रहा निवेशकों को सांस

Hindi

बाजार में गिरावट के बावजूद दम नहीं ले रहा RVNL का शेयर

11 जुलाई को सेंसेक्स जहां 270 प्वाइंट डाउन है, वहीं निफ्टी भी 70 अंक नीचे है। हालांकि, गिरावट के बाद भी रेलवे से जुड़ा RVNL का शेयर लगातार बढ़ रहा है।

Image credits: freepik
Hindi

Rail Vikas Nigam के शेयर ने बनाया 643.80 रुपए का हाई

गुरुवार 11 जुलाई को Rail Vikas Nigam का शेयर 643.80 रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। सिर्फ 5 दिन में इस स्टॉक ने 54% का रिटर्न दे दिया है।

Image credits: freepik
Hindi

5वें दिन भी RVNL के स्टॉक में साढ़े 4% से ज्यादा तेजी

फिलहाल RVNL का स्टॉक 4.80% की तेजी के साथ 639 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इसमें लगातार 5वें दिन तेजी बरकरार है।

Image credits: freepik
Hindi

RVNL के शेयर में क्या है तेजी की वजह

बता दें कि RVNL मजबूत ऑर्डर इनफ्लो के चलते तेजी से बढ़ रहा है। RVNL को पिछले 5 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं।

Image credits: Getty
Hindi

DMRC के साथ भी RVNL ने किया करार

इसके अलावा RVNL ने हाल ही में इसने भारतीय और कई विदेशी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करने के लिए DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से करार किया है।

Image credits: Getty
Hindi

DMRC के साथ बतौर प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर काम करेगा RVNL

RVNL अब DMRC के साथ आगामी प्रोजेक्ट में भागीदारी करेगी और बतौर प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर काम करेगी।

Image credits: freepik
Hindi

RVNL के स्टॉक ने बनाया ऑलटाइम हाई

RVNL के शेयर का 52 वीक लो लेवल 117 रुपए है। वहीं इसका 52 वीक हाइएस्ट लेवल आज 11 जुलाई को 643.80 रुपए का है।

Image credits: depositphotos
Hindi

RVNL का मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़

पिछले 5 दिनों से शेयर में जारी लगातार तेजी के चलते RVNL का मार्केट कैप उछलकर 1,32,909 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Image Credits: Freepik