अगर आप अपना बिजनेस करना चाहती हैं। 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट हैं तो घर बैठे अच्छी कमाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 25,000 रुपए खर्च करने होंगे।
इस बिजनेस से हर महीने 50,000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इसका मार्केट साइज 30,000 करोड़ रुपए तक है और सालाना औसतन 10.5% का इजाफा हो रहा है।
यह बिजनेस पर्दे बनाने का है। पर्दे (Curtains) हर घर में लगते हैं। यह ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी डिमांड खत्म नहीं होने वाली है। खासकर फेस्टिव सीजन में तो जमकर खरीदारी की जाती है।
इस बिजनेस को छोटे निवेश से शुरू कर सकती हैं और जैसे-जैसे कारोबार बढ़े ज्यादा निवएश कर ऑटोमैटिक मशीनें जोड़ सकती हैं। प्रोडक्शन बढ़ने से बिजनेस का साइज बढ़ेगा और मार्जिन भी।
इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा है। इसे किसी भी शहर या गांव से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी और मशीन आसानी से मिल जाती है। इसलिए हाउसवाइफ के लिए अच्छा है।
छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए 25000 रु तकनिवेश करना होगा। इसके बाद प्रोडक्शन कैपसिटी और सेल्स बढ़ा सकती हैं। इसे घर से शुरू कर सकती हैं। पर्दे बनाने के लिए कुछ मशीनें चाहिए होती है
अपनी सेल्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन बढ़ा सकती हैं। सोशल मीडिया के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी बेच सकती हैं। ऑफलाइन में लोकल दुकानदार को सीधे सप्लाई कर सकती हैं।
यह बिजनेस महिलाओं के लिए काफी अच्छा हो सकता है। घर से काम के अलावा दूसरों की भी मदद ले सकती हैं। स्व-सहायता समूह बना सकती हैं और सरकार से मिलने वाले ब्याज मुक्त लोन ले सकती हैं।
डायरेक्ट सेल्स- सीधे कस्टमर को बेचकर 40% ज्यादा मुनाफा, दुकानदारों को ऑफलाइन सप्लाई करके 25%, ऑनलाइन सेल्स अमेजन, फ्लिपकार्ट पर 25% तक बाजार कवर कर सकती हैं।