Business News

जानें कितने भारतीय जाते हैं मालदीव, बायकॉट मूवमेंट कितना बड़ा झटका?

Image credits: Twitter

बायकॉट मूवमेंट का मालदीव पर असर

पीएम मोदी के लक्ष्यद्वीप यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भले मालदीव के मंत्रियों की छुट्टी हो गई है लेकिन इसके बाद शुरू हुए बायकॉट मूवमेंट का असर मालदीव के पर्यटन पर पड़ सकता है

Image credits: Google Map

सबसे ज्यादा भारतीय जाते हैं मालदीव

मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वहां यात्रा करने वालों में सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या भारत से है। दिसंबर 2023 तक मालदीव आने वालों में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक थे।

Image credits: Twitter

कितने टूरिस्ट जाते हैं मालदीव

आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर 2023 तक मालदीव में दुन‍ियाभर से कुल 17,57,939 पर्यटक पहुंचे थे, जो 2022 की तुलना में 12.6 प्रतिशत ज्यादा है।

Image credits: Pexels

कितने भारतीय पर्यटक मालदीव गए

मालदीव जाने वाले दुन‍िया के देशों में से सबसे ज्‍यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिनका आंकड़ा 2,09,198 है। दूसरे नंबर पर रूस के 2,09,146 और चीन के 1,87,118 पर्टयक तीसरे नंबर पर हैं।

Image credits: booking.com

इन देशों के टूरिस्ट भी मालदीव पहुंचे

मालदीव जाने वालों में यूके से करीब 1,55,730, जर्मनी से 1,35,090, इटली से 1,18,412, अमेरिका से 74,575, फ्रांस से 49,199, स्पेन से 40,462, स्विट्जरलैंड से 37,260 पर्यटक थे।

Image credits: Pexels

मालदीव में भारतीय टूरिस्ट

2018 में भारत-मालदीव की सीधी उड़ान शुरू होने का फायदा मिला। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 51,000 टूरिस्टों ने दोनों देशों की यात्रा की। 2019 में 60,000, 2021 में 1.50 लाख संख्या रही।

Image credits: Pexels

कोविड के दौरान आवाजाही

कोरोना के दौरान भी भारत-मालदीव के बीच पर्यटकों की आवाजाही बंद नहीं हुई। मालदीव ने कोव‍िड प्रोटोकॉल के न‍ियमों के साथ पर्यटकों का स्वागत किया था।

Image credits: pexels