Business News

Budget : 10 लाख तक की सैलरी वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Image credits: Freepik

बजट 2024 वोट ऑन अकाउंट

आम चुनाव से ठीक पहले सरकार कुछ महीनों का बजट यानी वोट ऑन अकाउंट पेश करने जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है, इस बार अंतरिम बजट में मोदी सरकार काफी अहम घोषणाएं कर सकती है।

Image credits: Freepik

10 लाख सैलरी वालों को मिलेगी खुशखबरी?

नार्थ ब्लॉक गलियारों यानी वित्त मंत्रालय की ओर से जो मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनके मुताबिक, संकेत है कि बजट 2024 में 10 लाख रुपए तक की सैलरी वालों को गुड न्यूज मिल सकती है।

Image credits: Freepik

क्या इनकम टैक्स स्लैब बदलेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्सपेयर्स को सरकार राहत देते हुए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स बड़े बदलाव की संभावना नहीं देख रहे हैं। कुछ छूट की उम्मीद है।

Image credits: Freepik

मौजूदा इनकम टैक्स स्लैब कैसा है

2.5 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री है। 2.5 लाख से 5 लाख तक इनकम पर 5%, 5-10 लाख की आय पर 20%, 10-20 लाख पर 30% 20 लाख से ऊपर 30%टैक्स चुकाना होता है।

Image credits: freepik

बजट 2024 में कितनी इनकम टैक्स फ्री होगी

न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख तक की सैलरी टैक्स फ्री है। इसे बढ़ाकर 10 लाख रु. तक किया जा सकता है। कहा जा रहा कि ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं होगा। न्यू टैक्स रिजीम बदला जाएगा।

Image credits: Freepik

10 लाख तक की सैलरी पर कितनी स्लैब

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बजट में 10 लाख तक की सैलरी वाला स्ट्रक्चर फोकस में होगा। अभी 10 लाख तक सैलरी दो टैक्स स्लैब में आती है। 6-9 लाख पर 10%, 9-12 लाख 15% टैक्स है।

Image credits: freepik

बजट 2024 में सरकार का प्लान

कहा जा रहा है कि दो टैक्स स्लैब को सीधे 10 लाख का स्लैब बनाया जा सकता है। इस पर 10 फीसदी टैक्स लगाने का प्लान है। 6-9 लाख वाला स्लैब बदला जा सकता है।

Image credits: freepik

बजट में ज्यादा इनकम वालों के लिए क्या होगा

मौजूदा न्यू रिजीम में 15 लाख की आय पर 20% टैक्स लगता है। 10 लाख तक 10 और 15% की दर से टैक्स लगता है। 15 लाख पर 20% टैक्स है। उम्मीद है 15 फीसदी का स्लैब खत्म कर दिया जाए।

Image credits: Pexels

15 फीसदी स्लैब खत्म होने के बाद क्या होगा

10 लाख तक सीधे 10% और 10-15 लाख की इनकम पर सीधे 20% टैक्स लगाया जा सकता है। तब 10-12% स्लैब में आने वालों पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा। 10 लाख तक बड़ी राहत मिल जाएगी।

Image credits: freepik