Business News

18, 22 या 24 कितने कैरेट सोने की ज्वेलरी सबसे मजबूत होती है? जानें

Image credits: Getty

क्या 24 कैरेट सोने की ज्वेलरी बनती है

शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। इसमें सोने की मात्रा 99.99% होती है। लेकिन, इतने शुद्ध सोने के ज्वेलरी नहीं बन सकती है, क्योंकि यह काफी लचीला होता है और आभूषण मजबूत नहीं बनता।

Image credits: Freepik

कितने कैरेट का सोना कितना शुद्ध

24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट में 91.7 फीसदी, 18 कैरेट में 75 फीसदी, 14 कैरेट में 58.3%, 12 कैरेट 50% और 10 कैरेट में सोने की शुद्धता 41.7 फीसदी होती है।

Image credits: Freepik

कितने कैरेट सोने की ज्वेलरी खरीदनी चाहिए

कभी-कभार या शादी-पार्टी में पहनने के लिए गहना चाहिए तो 22 कैरेट सोने वाला गहना बनवा सकते हैं। हालांकि, यह बहुत ज्‍यादा मजबूत नहीं होता है, लेकिन इसकी चमक शानदार होती है।

Image credits: Freepik

कितने कैरेट गोल्ड में बनवाएं रोज पहनने वाला गहना

रोजाना पहनने या ऑफिस पहनकर जाने के लिए अगर कोई गहना बनवा रहे हैं तो 18 कैरेट या 14 कैरेट के सोने का गहना अच्छा माना जाता है। 22-24 कैरेट से ज्यादा टिकाऊ होता है।

Image credits: Freepik

क्या सिर्फ सोने से ही बनती है गोल्ड ज्वेलरी

सिर्फ सोने से नहीं गोल्ड ज्वेलरी नहीं बनती है। गोल्ड ज्वेलरी बनाने के लिए सोने के गहनों में कुछ ऐसे धातु मिलाए जाते हैं जिससे उसकी चमक और क्वालिटी पर असर न पड़े।

Image credits: Getty

कितने कैरेट सोने में क्या-क्या मेटल मिलाया जाता है

22 कैरेट सोने के गहने में चांदी, तांबा और जिंक, 18 कैरेट वाले गहने में जिंक, तांबा और निकल, 14 कैरेट वाले आभूषण में 42 फीसदी चांदी, तांबा, जिंक और निकल मिलाया जाता है।

Image credits: Getty

24 कैरेट के सोने का कहां यूज होता है

24 कैरेट शुद्ध सोने का इस्‍तेमाल सिक्‍के, बार या सोने की ईंट बनाने में किया जाता है। सोने के सिक्‍कों को 99.9% यानी पूरे शुद्ध गोल्‍ड से बनाया जाता है। इसलिए इतने महंगे होते हैं।

Image credits: Getty