G20: दिल्ली के जिस होटल में रुकेंगे बाइडेन, जानें उसका 1 रात का किराया
Hindi

G20: दिल्ली के जिस होटल में रुकेंगे बाइडेन, जानें उसका 1 रात का किराया

होटल ITC मौर्या में रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Hindi

होटल ITC मौर्या में रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के होटल ITC मौर्या में रुकेंगे। ये देश के सबसे आलीशान होटल्स में शुमार है। यहां ज्यादातर VVIP गेस्ट ही रुकते हैं।

Image credits: ITC Maurya
ITC मौर्या के सबसे महंगे सुइट में रुकेंगे बाइडेन
Hindi

ITC मौर्या के सबसे महंगे सुइट में रुकेंगे बाइडेन

पूरे देश में इस होटल की ब्रांच कई बड़े शहरों में है। इस होटल में रूम और सुइट का अलग-अलग किराया है। लेकिन बाइडेन इस होटल के सबसे महंगे रूम में रुकेंगे।

Image credits: ITC Maurya
जिस सुईट में रुकेंगे बाइडेन उसका 1 रात का किराया 8 लाख
Hindi

जिस सुईट में रुकेंगे बाइडेन उसका 1 रात का किराया 8 लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ITC मौर्या के जिस सुईट में रुकेंगे, उसका नाम चाणक्य सुइट है। इसमें एक रात का किराया 8 लाख रुपए है।

Image credits: ITC Maurya
Hindi

4600 वर्गफीट में फैला है चाणक्य सुइट

होटल ITC मौर्या का चाणक्य सुइट करीब 4600 स्क्वायर फीट में है। इसका चाणक्य सुइट 2007 में खुला। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जब भी दिल्‍ली दौरे पर आए तो इसी सुइट में रुके।

Image credits: ITC Maurya
Hindi

जानें क्यों फेमस है ITC मौर्या का चाणक्य सुइट

चंद्रगुप्‍त मौर्य को सत्‍ता दिलाने वाले महान अर्थशास्‍त् चाणक्य के नाम पर बना ये सुइट अपनी अद्भुत सजावट और डिजाइन के लिए जाना जाता है।

Image credits: ITC Maurya
Hindi

कई सुविधाओं से लैस है ITC मौर्या का चाणक्य सुइट

ITC मौर्या के चाणक्य सुइट के गलियारे में चाणक्य की एक मूर्ति रखी गई है। इस सुइट में मास्टर बेडरूम, वॉक-इन अलमारी, निजी स्टीम रूम, जैसी सुविधाएं हैं।

Image credits: ITC Maurya
Hindi

सुइट में ही मौजूद हैं सारी फैसेलिटीज

इसके अलावा इस सुइट में सौना व जिम, 12-सीट्स वाला डाइनिंग रूम, गेस्‍ट रूम, स्‍टडी और ऑफिस स्‍पेस भी हैं। यहां सूर्य की पर्याप्त रोशनी आती है।

Image credits: ITC Maurya
Hindi

कई बड़े लोग ठहरे हैं ITC मौर्या के चाणक्य सुइट में

इस सुइट में बराक ओबामा के अलावा दलाई लामा, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, टोनी ब्लेयर, व्लादिमीर पुतिन, सऊदी के किंग अब्दुल्ला और ब्रुनेई के सुल्तान भी ठहर चुके हैं।

Image credits: ITC Maurya

सीमा हैदर को Kiss कर बैठे सचिन, रोमांस करते दिखा कपल

श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर क्या है, जहां से लॉन्च हुआ आदित्य L1

पहले सूर्य का अंत होगा या पृथ्वी का? जानें क्या कहता है साइंस

जन्माष्टमी से पहले सोने की रफ्तार पर ब्रेक, जानें 2 सितंबर का Gold रेट