Hindi

एमएस धोनी ने अब यहां लगाया पैसा, जानें कहां-कहां कर रखा है Investment

Hindi

एमएस धोनी का स्टार्टअप में निवेश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अब एक और स्‍टार्टअप में पैसा लगाया है। इस बार उन्होंने फिटनेस स्टार्टअप 'तगड़ा रहो' (Tagda Raho) में निवेश किया है।

Image credits: Getty
Hindi

इन स्टार्टअप में धोनी का इनवेस्टमेंट

इससे पहले धोनी रिगी (Rigi), शाका हैरी (Shaka Harry), गरुड़ एयरोस्‍पेस (Garuda Aerospace) और होमलेन (HomeLane) जैसे कई स्टार्टअप और कंपनियों में निवेश कर रखा है।

Image credits: Getty
Hindi

'तगड़ा रहो' में धोनी ने कितना पैसा लगाया

स्टार्टअप 'तगड़ा रहो' में धोनी ने कितना पैसा लगाया है और कितनी हिस्सेदारी खरीदी है, इसका खुलासा कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने ही अब तक नहीं किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

'तगड़ा रहो' क्या है

धोनी की नई कंपनी 'तगड़ा रहो' फिटनेस स्टार्टअप है। जिसकी शुरुआत 2020 में ऋषभ मल्होत्रा ने की थी। यह स्टार्टअप परंपरागत एक्‍सरसाइज इक्विपमेंट मॉडर्न ट्रेनिंग ऐस से मुहैया कराता है।

Image credits: Getty
Hindi

धोनी के नए स्टार्टअप के इक्विपमेंट

धोनी के नए स्टार्टअप 'तगड़ा रहो' में गदा, मुदगर, वज्र और सुमतोला जैसे ट्रेनिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। स्टार्टअप की वेबसाइट से ये चीजें बेची जाती हैं। 

Image credits: Twitter
Hindi

धोनी की नई कंपनी का ट्रेनिंग सेंटर

'तगड़ा रहो' का बेंगलुरु में ट्रेनिंग सेंटर है। जिसे डगआउट कहा जाता है। इसमें एक साथ कई लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है। अगले महीने महाराष्ट्र में इसका पहला डगआउट खुलेगा।

Image credits: Instagram
Hindi

धोनी ने क्यों जताया भरोसा

इस स्टार्टअप में निवेश कर धोनी ने कहा, 'मैं स्टार्टअप्स और घरेलू ब्रांड्स में पैसा लगाने में भरोसा करता हूं। 'तगड़ा रहो' jवर्कआउट के साथ नए इनोवेशन कर रहा है, जिसे लोग भूल गए थे।'

Image Credits: Getty