खुशखबरी! सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितनी घटी कीमतें
Business News May 01 2024
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
मई 2024 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। जिनका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें भी आज घटा दी गई हैं। जिससे आप पर काफी असर होगा।
Image credits: Getty
Hindi
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर कितना सस्ता
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मई, 2024 को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 20 रुपए तक कम कर दिए हैं।
Image credits: Getty
Hindi
दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दाम अब 19 रुपए कम होकर 1745.50 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1764.50 रुपए में मिल रहे थे।
Image credits: Facebook
Hindi
मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट
मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 19 रुपए कम हो गया है। नई कीमतें 1698.50 रुपए हैं, जो पहले 1717.50 रुपए थी।
Image credits: Facebook
Hindi
कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर सिलेंडर की नई कीमतों 20 रुपए सस्ती होकर 1859 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1879 रुपए थे।
Image credits: Getty
Hindi
चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें भी सस्ती हो गई हैं। अब नई कीमतें 1911 रुपए हो गई हैं।
Image credits: Facebook
Hindi
घरेलू सिलेंडर के दाम
14.2 Kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस हैं। दिल्ली में 803 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए और चेन्नई में एक सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपए है।