Business News

होली से पहले 7 राज्यों ने बांटी खुशियां, करा दी मौज ही मौज

Image credits: Getty

1. उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के बाद यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को होली से पहले तोहफा दे दिया है। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा कर दिया है। 1 जनवरी 2024 से लाभ मिलेगा

Image credits: Getty

2. बिहार

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने भी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। अब राज्य में डीए 46 फीसदी से बढ़ कर 50 फीसदी पर पहुंच गया है।

Image credits: freepik

3. झारखंड

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर मूल वेतन का 50% कर दिया है। अभी ये 46 फीसदी था। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इसी साल 1 जनवरी से लागू होगी। पेंशनभोगियों का DR भी बढ़ गया है।

Image credits: Getty

4. मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 15 मार्च को राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा दिया है। अब यह 46 फीसदी हो गया है। कर्मचारियों को बढ़े डीए का लाभ 1 जुलाई, 2023 से मिलेगा।

Image credits: Getty

5. छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार 15 मार्च को राज्य कर्मचारियों के 7वें वेतनमान में 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 से मिलेगा।

Image credits: Getty

6. हरियाणा

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब ये 50 फीसदी पर पहुंच गया ैह। इसका लाभ 1 जनवरी, 2024 से मिलेगा। डीए का भुगतान मार्च की सैलरी के साथ अप्रैल में मिलेगा।

Image credits: Getty

7. कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने राज्य कर्मचारियों का डीए 38.75 फीसदी से बढ़ाकर 42.5 फीसदी कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बताया कि इससे राज्य पर सालाना 1,792.71 करोड़ रुपए का बोझ आएगा।

Image credits: Getty