Business News

जानें भारत मंडपम का 1 दिन का किराया? कीमत इतनी कि खरीद लेंगे फ्लैट

Image credits: Wikipedia

26 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है भारत मंडपम

भारत मंडपम को आरकॉप एसोसिएट्स ने सिंगापुर की कंपनी एडास के साथ मिलकर बनाया है। ये इतना बड़ा है कि इसमें 26 फुटबॉल मैदान समा जाएंगे।

Image credits: Wikipedia

100 लोगों की क्षमता वाले हॉल का किराया 1.5 लाख रुपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत मंडपम में 100 लोगों की क्षमता वाले हॉल का किराया 1.5 लाख रुपए है। वहीं 200 लोगों की क्षमता वाले हॉल के लिए 2.75 लाख रुपए चुकाने होंगे।

Image credits: Getty

भारत मंडपम के डाइनिंग हॉल का किराया 3.20 लाख रुपए

इसी तरह, भारत मंडपम में बने बड़े डाइनिंग हॉल का किराया 3.20 लाख रुपए है। वहीं ऑडिटोरियम बुक करने के लिए 7 लाख रुपए चुकाने होंगे।

Image credits: Getty

4 हजार की क्षमता वाले मल्टी फंक्शनल हॉल का किराया 38 लाख

इतना ही नहीं, 3 हजार लोगों की कैपेसिटी वाले प्लेनरी हॉल का किराया 35 लाख रुपए है। वहीं 4 हजार की क्षमता वाले मल्टी फंक्शनल हॉल का रेंट 38 लाख रुपए है।

Image credits: Getty

भारत मंडपम के एक दिन के किराए में आ जाएगा घर

यानी भारत मंडपम को एक दिन के लिए बुक करने का खर्च इतना है कि उस रकम में बड़े आराम से 2 BHK फ्लैट खरीदा जा सकता है।

Image credits: Getty

भारत मंडपम को बनाने में खर्च हुए 2700 करोड़

बता दें कि भारत मंडपम को बनाने में 2700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ये कन्वेंशन सेंटर करीब 40 लाख वर्गफीट में फैला हुआ है।

Image credits: Getty

भारत मंडपम में बैठ सकते हैं 13 हजार लोग

भारत मंडपम में एक साथ 13 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं, यहां पर 5 हजार से ज्यादा गाड़ियां बड़े आराम से पार्क की जा सकती हैं।

Image credits: Getty

जानें आम जनता के लिए कब से खुलेगा भारत मंडपम

बता दें कि आम जनता के लिए भारत मंडपम को G20 समिट के बाद खोला जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे गणेश चतुर्थी से लोगों के लिए खोला दिया जाएगा।

Image credits: Getty