Business News

क्या Starlink का IPO ला रहे एलन मस्क ? जानिए कब तक आएगा

Image credits: Getty

क्या स्टारलिंक का IPO आ रहा

एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके IPO की हो रही है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक का आईपीओ आ रहा है।

Image credits: Getty

कब तक आएगा Starlink IPO

देश-दुनिया में तमाम खबरों में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क अगले साल तक स्टारलिंक का आईपीओ ला सकते हैं। अब एलन मस्क ने इसको लेकर जानकारी दी है।

Image credits: Getty

एलन मस्क का क्या कहना है

स्टारलिंक के आईपीओ से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा 2024 में स्टारलिंक के आईपीओ लॉन्च होने का दावा पूरी तरह गलत है।

Image credits: Getty

कहां से आई Starlink IPO रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया कि स्पेस एक्स ने स्टारलिंक के एसेट्स अलग, पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी को ट्रांसफर कर रही है। इसी से आईपीओ का अनुमान लगाया गया।

Image credits: Getty

यहां से लीक हुई आईपीओ की खबर

इसी रिपोर्ट के आधार पर अनुमान लगाया गया कि स्टारलिंक का आईपीओ लाने की तैयारी है। टेस्लानॉमिक्स नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट को शेयर किया था।

Image credits: Getty

एलन मस्क कर चुके हैं IPO की बात

एलन मस्क खुद भी स्टारलिंक के IPO की बात कर चुके हैं। 'कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि जब स्टारलिंक के रेवेन्यू की ग्रोथ, कैश फ्लो में स्टेबिलिटी आएगी, तब IPO पर विचार कर सकते हैं।'

Image credits: Getty

क्या स्टारलिंग कैश प्लो में स्टेबिलिटी

अपने इस बयान के कुछ ही समय बाद इसी महीने नवंबर 2023 में एलन मस्क ने बताया कि स्टारलिंक का कैश-फ्लो न्यूट्रलिटी पर पहुंच गया है। जिसके बाद आईपीओ की चर्चा शुरू हो गई।

Image credits: Getty

Starlink क्या है

स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी है। इसके पास 10 लाख यूजर्स हैं। भारत में भी इसकी सर्विस शुरू होने वाली है।

Image credits: Getty