Hindi

छठ महापर्व से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर में नई कीमत

Hindi

छठ से पहले गैस सिलेंडर सस्ता

छठ महापर्व से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने बड़ी खुशखबरी दी है। LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी गई है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर एक बार फिर सस्ते हो गए हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

यूपी-बिहार के प्रमुख त्योहार छठ पूजा से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर राहत देते हुए इनके रेट में 50 रुपए से ज्यादा की कटौती की है।

Image credits: Facebook
Hindi

महीने के बीच में LPG के रेट में कटौती

तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन कई बार महीने के बीच में भी रेट कम कर दिए जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

Image credits: Getty
Hindi

नई दिल्ली में सिलेंडर की नई कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी नई दिल्ली में 1 नवंबर 2023 को 19Kg वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपए थी, जो अब घटकर 1755.50 रुपए पर आ गई है।

Image credits: Getty
Hindi

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में LPG के रेट

मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1785.50 रु. से कम होकर 1728.00 रुपए, कोलकाता में 1943 रु. से घटकर 1885.50 रुपए, चेन्नई में 1999.50 रु. से कम होकर 1942 रु. हो गए हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

14 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए सस्ते हो गए थे। 4.2 किलो सिलेंडर की कीमत करीब 900 रुपए है।

Image credits: Getty
Hindi

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को फायदा

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के 200 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए किए गए थे। उन्हें बाद में 100 रुपए का और फायदा दिया गया। आम आदमी से उन्हें ज्यादा सस्ता सिलेंडर मिलता है।

Image Credits: Getty