Business News

जानें किस देश को कितना पैसा देता है भारत, हर साल करता है मदद

Image credits: Getty

भूटान (Bhutan)

भारत सरकार ने पड़ोसी देश भूटान को 2,398.97 करोड़ रुपए का फंड दिया है। इसमें 1,614.36 करोड़ रुपए का लोन भी है।

Image credits: our own

मालदीव (Maldives)

भारत और मालदीव के रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले से भारत सरकार कर्ज में डूबे मालदीव को 770.90 करोड़ रुपए का फंड दिया है। अंतरिम बजट में इस साल 600 करोड़ आवंटित हुए हैं।

Image credits: Pexels

नेपाल (Nepal)

भारत की तरफ से नेपाल को 650 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है। भारत और नेपाल के बीच कुछ समय से थोड़ी नाराजगी है, बावजूद इसके भारत अपने इस पड़ोसी देश की मदद करता रहता है।

Image credits: Freepik

म्यांमार (Myanmar)

भारत सरकार की ओर से म्यामांर सरकार को 370 करोड़ रुपए की मदद दी गई है।

Image credits: Freepik

मॉरीशस (Mauritius)

टूरिस्ट्स की पसंद देश मॉरीशस की भी भारत मदद करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने इस देश को 330 करोड़ रुपए का फंड दिया है।

Image credits: our own

अफगानिस्तान (Afghanistan)

अफगानिस्तान को भारत सरकार ने 220 करोड़ रुपए का फंड दिया है। इस देश की भारत काफी मदद करता है।

Image credits: Freepik

बांग्लादेश (Bangladesh)

भारत सरकार ने बांग्लादेश को 130 करोड़ रुपए के फंड की मदद की है। बांग्लादेश से हमारे अच्छे संबंध हैं।

Image credits: Wikipedia

इन देशों को भी मुहैया कराया फंड

भारत सरकार ने श्रीलंका को 60 करोड़ रुपए, सेशेल्स को 9.91 करोड़ रुपए और मंगोलिया को 5 करोड़ रुपए की मदद की है।

Image credits: Pexels