Hindi

Gold खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें कितने कैरेट का सोना है बेस्ट

Hindi

कैरेट का क्या मतलब है

शुद्ध सोना 24k का माना जाता है। इसमें 99.9% सोना शुद्ध होता है। सोने की माप कैरेट से होती है। कैरेट से पता चलता है कि सोने के गहने या किसी चीज में कितना शुद्ध सोना मिलाया गया है।

Image credits: Getty
Hindi

कौन सा सोना खरीदना चाहिए

सोने को देखकर उसकी एग्जेक्ट क्वालिटी यानी शुद्धता का अंदाजा नहीं लगता है, इसलिए हमेशा BIS हॉलमार्किंग वाला सोना ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की शुद्धता को सर्टिफाई करता है।

Image credits: Getty
Hindi

24 कैरेट का सोना कितना खरा

24k का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन यह भी 99.99% ही शुद्ध होता है। इसे 999 गोल्ड भी कहते हैं। इससे सिक्के, ईंट, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल इक्विपमेंट बनते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

22 कैरेट का सोना कितना मजबूत

22k सोने को 916 गोल्ड भी कहते हैं। यह सोना 91.67% ही शुद्ध होता है। इसमें 8.33% चांदी, निकल, जस्ता जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

20 कैसेट का सोना कितना शुद्ध

20 Carat सोने से ही आमतौर पर एंटीक जूलरी बनाई जाती है। यह सोना 83.33 परसेंट तक शुद्ध होता है। इसमें तांबा मिलाया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

18 कैरेट का सोना कितना मजबूत

18k सोना सस्ता और मजबूत होता है। हीरे, मोती जैसे नग वाले गहने जोड़ने के लिए यह अच्छा माना जाता है। इसमें 75% गोल्ड और 25% चांदी, तांबा और जस्ता जैसी धातुएं होती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

14, 12 और 10 कैरेट सोना कितना टिकाऊ

14 कैरेट सोना 58.3%, 12 कैरेट सोना 50 % और 10 कैरेट सोना 41.9% शुद्ध होता है। पश्चिमी देशों में 9-10 कैरेट के सोने की जूलरी काफी पसंद की जाती है।

Image Credits: Freepik