Business News

कुर्सी छिनी पर कम नहीं होंगे खट्टर के ठाठबाट, मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

Image credits: X Twitter

पूर्व मुख्यमंत्री हुए मनोहर लाल खट्टर

नायब सिंह सैनी के हरियाणा सीएम बनते ही मनोहर लाल खट्टर अब पूर्व मुख्‍यमंत्री हो गए हैं। हालांकि, उनको ताउम्र सरकारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

Image credits: Getty

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुविधाएं

2013 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने फैसला लिया था कि एक बार राज्‍य का मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों को उम्र भर कई सरकारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

Image credits: Wikipedia

पूर्व मुख्यमंत्री को किसके बराबर सुविधाएं

हुड्डा सरकार के फैसले से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री को पूर्व विधायक के बराबर सुविधाएं दी जाती थी लेकिन 2013 के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की सुविधाएं बढ़ा दी गईं।

Image credits: social media

हरियाणा के पूर्व सीएम खट्टर को क्या सुविधाएं मिलेंगी

मनोहर खट्टर को ताउम्र कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। उन्हें चंडीगढ़ में मुफ्त सरकारी आवास, एक निजी सचिव, एक असिस्टेंट, एक ड्राइवर, चार निजी सुरक्षा अधिकारी और दो सेवादार मिलेंगे।

Image credits: social media

अगर कोई पूर्व मुख्यमंत्री किसी पद पर हो तब

अगर पूर्व सीएम को किसी दूसरे पद पर रहते हुए पहले से ही राज्य मुख्यालय की सुविधाएं मिल रही हैं तो वे दोनों में से किसी एक सुविधा को ले सकते हैं।

Image credits: Freepik

हरियाणा में अभी कितने पूर्व मुख्यमंत्री

हरियाणा में वर्तमान में तीन पूर्व मुख्‍यमंत्री हैं। इनमें पहले ओमप्रकाश चौटाला, दूसरे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तीसरे मनोहर लाल खट्टर हो गए हैं।

Image credits: Freepik

बाकी राज्यों में पूर्व मुख्यमंत्रियों को कौन सी सुविधाएं

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाएं उत्तर-प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम की तरह ही हैं। बाकी राज्यों में पूर्व मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग सुविधाएं दी जाती हैं।

Image credits: Freepik