Business News

UP-बिहार, दिल्ली-मुंबई नहीं, इस राज्य के लोग उड़ा रहे सबसे ज्यादा पैसा

Image credits: Getty

भारतीयों के खर्च को लेकर सर्वे

भारतीयों के खर्च करने को लेकर एक सरकारी सर्वे आया है, जिसमें बताया गया है कि पिछले 11 सालों में भारतीयों के खर्च की क्षमता और तरीकों में काफी बदलाव आ गया है।

Image credits: Getty

किन चीजों पर पैसा उड़ाते हैं भारतीय

भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय की तरफ से जारी सर्वे के अनुसार, भारत में खाने-पीने से ज्यादा बाकी चीजों पर लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं।

Image credits: Getty

सबसे ज्यादा किस चीज पर खर्च करते हैं भारतीय

इस सर्वे के अनुसार, देश के लोग खाने-पीने से ज्यादा फैशन और लाइफस्टाइल पर खर्च करते हैं। इनमें कपड़े-टेलीविजन, मनोरंजन की चीजें शामिल हैं।

Image credits: Getty

इन चीजों पर बढ़ा भारतीयों का खर्च

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी सर्वे के अनुसार, भारतीयों के कुल खर्च में खाने-पीने की चीजों का हिस्सा कम हो गया है। जबकि ट्रैवल, फैशन और बाकी चीजों पर खर्च बढ़ गया है।

Image credits: Getty

हाउसहोल्ड कंजम्पशन एक्सपेंडिचर सर्वे 2022-23

इस सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में ऐवरेज मंथली पर कैपिटा कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (MPCE) 10 सालों में 1,430 रुपए से बढ़कर 3,773 रु. और शहरों में 6,459 रुपए हो गया है।

Image credits: Getty

खर्च करने में किस राज्य के लोग आगे

सर्वे के मुताबिक, सबसे ज्यादा MPCE सिक्किम का है। जहां गांवों में 7,731 रु. और शहरों में रहने वाले 12,105 रु. खर्च करते हैं। इसके बाद चंडीगढ़, गोवा,अंडमान, पुडुचेरी का नंबर आता है।

Image credits: Getty

किस राज्य के लोग सबसे कम खर्च करते हैं

सबसे कम खर्च करने वालों में छत्तीसगढ़ आखिरी पायदान पर है। जहां गांवो में 2,466 रु. और शहरों में 4,483 रु. हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, दिल्ली का नंबर आता है

Image credits: Getty