Business News

जानें 2023 में कितने लोगों ने गंवाई जॉब, 2024 में कैसा रहेगा हाल?

Image credits: Freepik

2023 की शुरुआत और अंत में छंटनी

साल 2023 की शुरुआत गूगल-फेसबुक जैसी कंपनियों में छंटनी से हुई और अब जाते-जाते साल के आखिरी हफ्ते में भी भारत में पेटीएम और ग्लोबली नाइकी में नौकरियां जाने की खबर आई है।

Image credits: Freepik

पेटीएम-नाइकी में कितनी छंटनी

RBI की अनसिक्योर्ड लोन पर आई नई गाइडलाइंस के कुछ दिन बाद पेटीएम से करीब 1,000 और गार्जियन के मुताबिक नाइकी में सैकड़ों छंटनी होने जा रही है।

Image credits: Social media

2023 में कितने लोगों की जॉब गई

'लेऑफ्स डॉट FYY' के डेटा के अनुसार, भारत में साल 2023 में छोटी-बड़ी 1,175 टेक कंपनियों ने 2.60 लाख लोगों को नौकरी से निकाला है।

Image credits: Freepik

2022 की तुलना में 2023 में कितनी ज्यादा छंटनी

साल 2022 में 1,064 कंपनियों ने 1.64 लाख की जॉब ली थी। इस तरह अगर दोनों साल की छंटनी को देखा जाए तो इस साल छंटनी के मामले में 58% की ग्रोथ देखने को मिली है।

Image credits: Getty

सबसे ज्यादा किन सेक्टर में हुई छंटनी

इस साल भारत के स्टार्टअप्स ने सबसे ज्यादा जॉब छिनी है। ग्लोबल फंडिंग रुकने के बाद देश की करीब 100 स्टार्टअप कंपनियों ने करीब 15,000 लोगों को नौकरी से निकाला।

Image credits: Adobe Stock

किस स्टार्टअप में सबसे ज्यादा गई जॉब

साल 2023 में अगर किसी स्टार्टअप की सबसे बुरी हालत रही तो वह BYJU’s है। जिसमें से 2,500 लोगों को जॉब से निकाल दिया गया।

Image credits: Getty

2024 में किन सेक्टर में जॉब की डिमांड

2024 में ज्यादातर कंपनियां वर्क फ्रॉम होम खत्म कर कर्मचारियों को वापस बुलाएंगी। नए साल में नई टेक जैसे कि AI और मशीन लर्निंग पर काम करने वालों की डिमांड बढ़ेगी।

Image credits: Getty

2024 में इन स्किल्स की बढ़ेगी मांग

एक और बदलाव देखने को मिल रहा है कि कंपनियां अब सॉफ्ट स्किल पर भी फोकस कर रही हैं। इसका मतलब एम्प्लॉयर्स लोगों के इफेक्टिव कम्युनिकेशन और इमोशनल इंटेलीजेंस स्किल को परख रहे हैं।

Image credits: Freepik