दुनिया में कितनी है पेड़ों की संख्या, किस देश में सबसे ज्यादा? जानिए
Business News Mar 14 2024
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Freepik
Hindi
क्यों पड़ती है ज्यादा गर्मी, क्यों आते हैं बाढ़
पेड़ और जंगल काटे जा रहे हैं। जिसकी वजह से पर्यावरण पर संकट आ गया है। यही कारण है कि दुनिया में कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है और कुछ जगहों पर बाढ़ ज्यादा आते हैं।
Image credits: Freepik
Hindi
धरती में कितने हिस्सों में पेड़ नहीं है
भूवैज्ञानिकों का अनुमान है कि धरती का करीब 19% हिस्सा बंजर है। 10% हिस्सा ग्लेशियरों ने ढका है। कई हिस्सों में रेत के टीले, रेगिस्तान, चट्टानी भूमि और शुष्क नमक वाले इलाके हैं।
Image credits: Freepik
Hindi
दुनिया में कुल कितना जंगल हैं
भूवैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, दुनिया में कुल रहने योग्य जगह का करीब 38 प्रतिशत हिस्सा जंगल है, जो धरती की कुल भूमि के 26 प्रतिशत के बराबर है।
Image credits: Freepik
Hindi
दुनिया में कितने पेड़ हैं
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौजूदा समय में धरती पर करीब 3.04 ट्रिलियन पेड़ हैं। दक्षिण अमेरिका के अमेजन के जंगल करीब 9.8 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक फैले हुए हैं।
Image credits: Freepik
Hindi
किस देश में सबसे ज्यादा पेड़ हैं
भूवैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में हैं। रूस में करीब 815 मिलियन हेक्टेयर वन हैं, जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे ज्यादा वृक्ष-घना देश है।
Image credits: Instagram
Hindi
अमेजन के जंगल में सबसे बड़ा वर्षावन
अमेजन के जंगल दुनिया में सबसे बड़ा वर्षावन है, जो कुल वर्षावन का एक तिहाई भाग घेरता है। अमेजन का ये वर्षावन कोलंबिया, पेरू और ब्राजील समेत 9 दक्षिण अमेरिकी देशों में फैला है।
Image credits: Freepik
Hindi
अमेजन वर्षावन में क्या है
रिसर्च में पाया गया है कि अमेजन वर्षावन (Amazon rainforest) की करीबग 10% जैव विविधता (Biodiversity) आती हैं। जिनमें जानवर, पेड़ और दूसरी जीवित चीजें हैं।