Hindi

इन 2 देशों की GDP से ज्यादा है भारत में अमीरों की दौलत, जानें कौन नं.1

Hindi

Hurun India Rich List 2024

हुरुन इंडिया की अमीर की लिस्ट में पहली बार संख्या 1,500 पहुंच गई है, जो 7 साल पहले की तुलना में 150% तक बढ़ गई है। भारत में अरबपतियों की संख्या अब 300 के भी पार चली गई है।

Image credits: Freepik@lexanderGrigors
Hindi

भारत में सबसे अमीर कौन

हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार, 11.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ गौतम अडानी देश के सबसे अमीर अरबपति हैं। उनकी फैमिली की संपत्ति में 95% तक बढ़ी है।

Image credits: X twitter
Hindi

भारत में दूसरे-तीसरे सबसे अमीर कौन

गौतम अडानी के बाद भारत में दूसरे सबसे अमीर मुकेश अंबानी हैं। जिनकी संपत्ति 10,14,700 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके बाद HCL फाउंडर शिव नादर हैं, जिनकी संपत्ति 314,000 करोड़ है।

Image credits: Getty
Hindi

कितने लोगों के पास 1 हजार करोड़ की संपत्ति

हुरुन इंडिया की लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले 1,539 अमीर शामिल हैं। इसमें 272 नए लोग हैं। पिछले 5 साल में इस लिस्ट में अमीरों की संख्या में 86% की ग्रोथ आई है।

Image credits: Getty
Hindi

फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान सबसे अमीर

58 साल के शाहरुख खान को भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह दी गई है। KKR और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के दम पर उनकी संपत्ति 7,300 करोड़ रुपए है। उनके बाद जूही चावल, रितिक रोशन हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

भारत में किस शहर में सबसे ज्यादा अमीर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मुंबई टॉप पर है। जहां 386 अरबपति हैं। इसके बाद नई दिल्ली में 217 और हैदराबाद में 104 अरबपति हैं। (104) हैं। 17 नई एंट्री के साथ हैदराबाद, बेंगलुरु से आगे

Image credits: Freepik
Hindi

दो देशों की GDP से ज्यादा अमीरों की संपत्ति

हुरुन इंडिया के अमीरों की कुल संपत्ति 159 लाख करोड़ रुफए हो गई है, जो सऊदी अरब और स्विट्जरलैंड की संयुक्त GDP से ज्यादा और भारत की जीडीपी के आधे से अधिक है।

Image Credits: Freepik