Business News

इस बिहारी लड़के के एक ट्वीट ने कराया भारत-मालदीव विवाद, जानें कौन?

Image credits: X Twitter

कहां से शुरू हुआ भारत-मालदीव विवाद

PM मोदी जनवरी के पहले हफ्ते लक्षद्वीप के दौरे पर थे। इसका एक वीडियो राजनीतिक टिप्पणीकार रौशन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिस्टर सिन्हा नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया

Image credits: Social media

मिस्टर सिन्हा ट्विटर हैंडल से क्या लिखा गया

मिस्टर सिन्हा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-- 'क्या बढ़िया कदम है ! यह मालदीव की नई चीनी कठपुतली सरकार के लिए बड़ा झटका है। इससे लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।'

Image credits: Twitter

मालदीव की महिला मंत्री की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया

रौशन अपनी पोस्ट में भारत की तारीफ कर रहे थे, लेकिन इससे मालदीव की मंत्री मरियम शिउना भड़क गईं। उन्होंने सिन्हा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की

Image credits: X Twitter

मालदीव के तीन मंत्री स्पेंड

मालदीव सत्ताधारी पार्टी के मरियम शिऊना के साथ एक मंत्री और एक सांसद को सस्पेंड कर दिया। हालांकि सिन्हा ने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों पर मालदीव को लताड़ लगाई।

Image credits: Freepik

मेरा पोस्ट मालदीव के खिलाफ नहीं

मिस्टर सिन्हा ने लिखा, 'यह मालदीव तक पहुंच गया, कुछ लोग नाराज हैं। मैं साफ कर दूं कि हम मालदीव के खिलाफ नहीं हैं,आपकी नई सरकार के खिलाफ हैं, जो चीन के पक्ष में और भारत के खिलाफ है'

Image credits: Twitter

कौन हैं मिस्टर सिन्हा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर सिन्हा बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं। गुजरात में अपना बिजनेस चलाते हैं। सोशल मीडिया पर भारत की राजनीति, भूराजनीति, विदेश नीति पर लिखते रहते हैं

Image credits: X Twitter

मिस्टर सिन्हा को जान से मारने की धमकी

मिस्टर सिन्हा के कई पुराने अकाउंट सस्पेंड होते रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया जब से मालदीव विवाद शुरू हुआ उन्हें जान से मारने की धमकियां इनबॉक्स में मिल रही है।

Image credits: Pexels