Hindi

अयोध्या जाना होगा आसान, वंदे भारत से रामलला के दर्शन, उसी दिन घर वापसी

Hindi

अयोध्या जाना आसान

बिहार के रहने वाले अब वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्हें जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे अयोध्या जाना आसान हो जाएगा।

Image credits: Wikipedia
Hindi

पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

पटना को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ये ट्रेन पटना से लखनऊ वाया अयोध्या (Patna-Lucknow Vande Bharat) होकर चलेगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन कब से

केंद्रीय मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। पीएम मोदी 12 मार्च को इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

Image credits: Wikipedia
Hindi

पटना-अयोध्या-लखनऊ वंदे भारत का रूट

जानकारी के अनुसार, पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज, अकबरपुर होते हुए अयोध्या और फिर लखनऊ तक जाएगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में कितने दिन

जानकारी के मुताबिक, पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में 6 दिन चलाने की तैयारी है। इससे बिहार और बीच में पड़ने वाले स्टेशन के आसपास के लोगों को सहूलियत होगी।

Image credits: Our own
Hindi

पटना-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन की वापसी कब

पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। यह ट्रेन एक ही दिन में पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक जाएगी और उसी दिन वापस आएगी।

Image credits: instagram
Hindi

रांची-वाराणसी भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिली है, जो रांची से वाराणसी तक आएगी। इसकी शुरुआत भी 12 मार्च से ही होगी। रांची-वाराणसी का सफर 6 घंटे 20 मिनट में पूरी होगी।

Image Credits: instagram