Hindi

Israel की इस खूबसूरत मॉडल ने खाई हमास के खात्मे की कसम, उठाए हथियार

Hindi

इजराइल की मॉडल नतालिया फादीव ने ज्वॉइन की आर्मी

इजराइल की जानी-मानी मॉडल नतालिया फादीव ने भी आर्मी ज्वॉइन कर ली है। अपने देश पर संकट की घड़ी में नतालिया ने ये अहम फैसला लिया है।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

आर्मी की ड्रेस में हथियार लिए दिखीं नतालिया फादीव

नतालिया फादीव ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो आर्मी की ड्रेस में हथियार लिए नजर आ रही हैं।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

नतालिया बोलीं- मैंने जो चीजें देखीं वो मुझे सोने नहीं दे रहीं

नतालिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- ये जंग नहीं, मानवता के खिलाफ अपराध है। जो चीजें मैंने देखीं, वो मुझे रात में सोने नहीं दे रही थीं।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

नतालिया बोलीं- हमास ने इजराइल में हर तरफ नरसंहार किया

नतालिया ने लिखा- हमें हर तरफ होलोकॉस्ट की तरह ही नरसंहार नजर आ रहा है। वे खून के प्यासे हैं। हम अपने ही घर में युद्ध नहीं बल्कि प्रलय का सामना कर रहे हैं।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

हम हमास को नेस्तनाबूत कर देंगे

नतालिया ने आगे लिखा- हमें उन्हें मिटाना है, उन्हें नेस्तनाबूत करना है। हमास के पास मानवता के लिए योगदान देने जैसा कुछ भी नहीं है।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

पता नहीं ये जंग हमें कहां ले जाएगी?

नतालिया के मुताबिक, हमास की ये जंग तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत का कारण बन सकती है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि ये युद्ध हमें और कहां ले जा सकता है।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

इजराइल डिफेंस फोर्स के कहने पर नतालिया ने ज्वॉइन की आर्मी

बता दें कि नतालिया फादीव अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक आर्मी सैनिक की तरह तस्वीरें शेयर करती हैं। कहा जा रहा है कि नतालिया इजराइल डिफेंस फोर्स के कहने पर सेना में शामिल हुई हैं।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

नतालिया फादीव के इंस्टाग्राम पर 814K फॉलोअर्स

नतालिया फादीव के इंस्टाग्राम पर 814K फॉलोअर्स हैं। वहीं, वो खुद 348 लोगों को फॉलो करती हैं। नतालिया ने अपने इन्फो में खुद को IDF रिजर्विस्ट बताया है।

Image credits: Instagram/Nataliafadeev
Hindi

नतालिया के अलावा कई सेलेब्स आए इजराइल के सपोर्ट में

बता दें कि नतालिया फादीव के अलावा भी कई सेलेब्स ने इजराइल का समर्थन किया है। इनमें गैल गैडोट, जेरी सीनफील्ड, क्रिस पाइन, मयिम बालिक, लिव श्रेइबर, एमी शूमर और माइकल डगलस शामिल हैं।

Image Credits: Instagram/Nataliafadeev