Business News

2047 तक भारत में कितनी होगी हर आदमी की सालाना इनकम? हुआ खुलासा

Image credits: Getty

2047 तक कितनी होगी भारत में प्रति व्यक्ति आय

एसबीआई रिसर्च के इकनॉमिस्ट्स की एक स्टडी के मुताबिक, 2047 तक देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 14.9 लाख रुपये पहुंच जाएगी।

Image credits: Getty

2047 तक साढ़े 7 गुना बढ़ जाएगी लोगों की इनकम

स्टडी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में सालाना प्रति व्यक्ति आय करीब 2 लाख रुपए है। यानी 2047 तक यह करीब 7.5 गुना बढ़ जाएगी।

Image credits: Getty

करीब 4 गुना बढ़ जाएगी टैक्सपेयर्स की औसत आय

SBI की स्टडी में दावा किया गया है कि 2047 में टैक्स फाइल करने वालों की औसत आय 49.9 लाख रुपये पहुंच जाएगी, जो 2022 में 13 लाख रुपये थी।

Image credits: Getty

भारत पहुंच जाएगा अपर इनकम ग्रुप में

इसके साथ ही भारत लोअर इनकम ग्रुप से अपर इनकम ग्रुप वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Image credits: Getty

2047 तक देश में टैक्सपेयर्स की संख्या 48.2 करोड़ होगी

वित्त वर्ष 2023 में ITR भरने वालों की संख्या बढ़कर 8.5 करोड़ हो गई है, जो 2013 में 21 लाख थी। वित्त वर्ष 2047 तक देश में टैक्सपेयर्स की संख्या 48.2 करोड़ पहुंच सकती है।

Image credits: Getty

2022 में आधे रिटर्न सिर्फ इन 4 राज्यों से

स्टडी में कहा गया है कि 2047 तक जीरो टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में 25% की कमी आएगी। 2022 में आधे रिटर्न महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात और पश्चिम बंगाल से भरे गए।

Image credits: Getty

2047 तक भारत बन जाएगा विकसित राष्ट्र

बता दें कि सरकार ने भी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि ये 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है।

Image credits: freepik