Hindi

1st मार्च को ही लगा बड़ा झटका, LPG सिलेंडर महंगा, जानें नए रेट्स

Hindi

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने होली से पहले आम जनता को बड़ा झटका देते हुए 1 मार्च से एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

किन सिलेंडर के दाम बढ़े हैं

1 मार्च से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के रेट बढ़ाए गए हैं। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने यह बढ़ोतरी की है।

Image credits: Getty
Hindi

कमर्शियल सिलेंडर के दाम कितने बढ़े

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में आज से 25.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। जबकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image credits: Getty
Hindi

तीन महीने में दो बार बढ़े दाम

इस साल दूसरी बार कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार बढ़ोतरी की गई है। यह ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब 8 मार्च को महाशिवरात्रि और 24-25 मार्च को होली का त्योहार आने वाला है।

Image credits: Facebook
Hindi

दिल्ली में कितना हुआ 19Kg सिलेंडर का दाम

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19Kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,795.00 रुपए हो गए हैं। पहले यह कीमत 1,769.50 रुपए थी। इस तरह दिल्ली में 25.50 रुपए का इजाफा हुआ है।

Image credits: Facebook
Hindi

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सिलेंडर के दाम

मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रु. से बढ़कर 1749 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1911 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1960.50 रुपए हो गए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

फरवरी में कितने बढ़े थे सिलेंडर के दाम

पिछले महीने फरवरी महीने में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 14 रुपए तक बढ़ाए गए थे। एक महीने के अंदर 1 मार्च 2024 को दूसरी बार कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं।

Image Credits: Amazon