Hindi

जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, क्या है ताजा रेट

Hindi

क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले LPG सिलेंडर सस्ता

नए साल से पहले आम जनता को राहत देते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कितनी कम हुईं LPG सिलेंडर की कीमतें

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 39 रुपए घटा दी गई हैं। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम तस के तस बने हुए हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट्स

कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स दिल्ली में 1757.50 रुपए, मुंबई में 1,710 रुपए, कोलकाता में 1869 रुपए और चेन्नई में 1,929.50 रुपए हो गए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

घरेलू सिलेंडर के दाम क्या हैं

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू सिलेंडर की कीमतें 200 रुपए कम हुई थीं।

Image credits: Getty
Hindi

दिल्ली-मुंबई में घरेलू सिलेंडर के दाम

IOCL की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की वर्तमान कीमतें दिल्ली में 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए और मुंबई में 902.50 रुपए पर हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

1 दिसंबर को सिलेंडर के दाम में बदलाव

इससे पहले दिसंबर महीने की पहली तारीख को 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुए थे। तब सिलेंडर का दाम 21 रुपए बढ़ा दिए गए थे।

Image credits: Getty
Hindi

नवंबर में कम हई थी LPG सिलेंडर की कीमतें

16 नवंबर 2023 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 57 रुपए कम किए गए थे। बता दें कि पिछले कुछ समय में करीब-करीब हर महीने कमर्शियल एलपीजी के दाम में बदलाव हुए हैं।

Image Credits: Getty