Hindi

सितंबर 2024 से बदल जाएंगे 10 नियम, आप पर होगा सीधा असर

Hindi

1. LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी होते हैं। अगस्त में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढ़ गए थे, जबकि जुलाई में इसमें 30 रुपए की कटौती हुई थी।

Image credits: Getty
Hindi

2. मुफ्त आधार कार्ड अपडेट

UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने के लिए 14 सितंबर, 2024 तक का समय बढ़ाया था। इस महीने इसकी डेडलाइन खत्म हो रही है, ऐसे में आधार अपडेट करने का चार्ज लग सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

3. IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड

IDFC फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड के पेमेंट के नियम में बदलाव कर दिया है। मिनिमम पेमेंट अमाउंट और पेमेंट डेट में होने वाले ये बदलाव सितंबर से लागू हो जाएंगे।

Image credits: Freepik
Hindi

4. HDFC Bank क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम

HDFC बैंक ने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लॉयल्टी प्रोग्राम के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 सितंबर 2024 से नए नियम लागू होंगे। बैंक ने कस्टमर्स को ईमेल से इसकी जानकारी दी।

Image credits: Getty
Hindi

5. IDBI Bank स्पेशल FD डेडलाइन

IDBI बैंक ने स्पेशल उत्सव एफडी की वैलिडिटी की तारीख बढ़ा दी है। नए FD की अवधि 700 दिन जोड़ी गई है। बैंक ने स्पेशल एफडी की लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है।

Image credits: Freepik
Hindi

6. Indian Bank स्पेशल एफडी नियम

इंडियन बैंक अब Ind Super 300 Days पर 7.05% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन के लिए 7.55% ब्याज दर देगा। सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.80% ब्याज दर होगी। लास्ट डेट 30 सितंबर है।

Image credits: Getty
Hindi

7. Punjab and Sindh Bank स्पेशल FD डेडलाइन

पंजाब एंड सिंध बैंक स्पेशल एफडी की अवधि 222 दिन और 333 दिनों के लिए ब्याज दरें 6.30% और 7.15% हैं। इन स्पेशल जमा की लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 तक बढ़ाई गई है।

Image credits: Freepik
Hindi

8. SBI अमृत कलश

SBI के अमृत कलश स्कीम के तहत 400 दिनों के लिए 7.10% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन के लिए 7.60% ब्याज दर है। स्कीम 30 सितंबर 2024 और SBI Wecare को 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

9. RuPay कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स

NPCI ने निर्देश दिया है कि RuPay क्रेडिट कार्ड और UPI लेनदेन शुल्क को रिवॉर्ड पॉइंट्स या अन्य स्पेशल बेनिफिट्स से नहीं काटा जाएगा। नया नियम 1 सितंबर 2024 से लागू होगा।

Image credits: Twitter
Hindi

10. क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव

RBI ने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को आदेश दिया है कि, वे अन्य नेटवर्क के इस्तेमाल से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट पर बैन लगाएं। यह नियम 6 सितंबर 2024 से लागू होगा।

Image Credits: Freepik