Hindi

पूरा पाकिस्तान खरीद ले भारत का अकेला ये राज्य, जानें कितनी Economy

Hindi

पूरे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र से भी कम

कंगाल पाकिस्तान हर चीज में भारत से टक्कर लेने की बातें करता है। लेकिन सच्चाई ये है कि पूरे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भारत के अकेले महाराष्ट्र से भी कम है।

Image credits: freepik
Hindi

पाकिस्तान की इकोनॉमी महज 338 अरब डॉलर

पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी का साइज 338 अरब डॉलर है, जबकि भारत में सिर्फ महाराष्ट्र की कुल अर्थव्यवस्था 439 अरब डॉलर की है।

Image credits: freepik
Hindi

पाकिस्तान से 101 अरब डॉलर ज्यादा महाराष्ट्र की इकोनॉमी

यानी अकेला महाराष्ट्र ही पूरे पाकिस्तान पर भारी है। महाराष्ट्र की इकोनॉमी पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से 101 अरब डॉलर ज्यादा है।

Image credits: freepik
Hindi

भारत के कई राज्य अकेले 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर

भारत के कई राज्य अकेले 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्रोथ कनार्टक की है। इसके बाद, महाराष्ट्र, यूपी, तमिनलाडु और गुजरात की अर्थव्यवस्था हैं।

Image credits: Getty
Hindi

देश की कुल जीडीपी में कितनी है महाराष्ट्र की हिस्सेदारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल हब है। देश की कुल जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 13.24% है।

Image credits: Getty
Hindi

2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनाॅमी बनाने का लक्ष्य

महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक वो राज्य की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाए। इसके लिए उसे 11 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रोथ करनी होगी।

Image credits: Getty
Hindi

देश की कुल जीडीपी में कितना है तमिलनाडु का योगदान

वहीं, देश की कुल जीडीपी में तमिलनाडु का योगदान 8.82% है। तमिलनाडु की कुल इकोनॉमी 294 अरब डॉलर यानी 23.6 लाख करोड़ रुपये है।

Image credits: Getty
Hindi

देश की कुल अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 8.41%

भारत की कुल अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 8.41% है। यूपी की कुल इकोनॉमी 281 अरब डॉलर यानी 22.6 लाख करोड़ रुपये की है।

Image Credits: Getty