Hindi

नारायणमूर्ति-अजीम प्रेमजी नहीं,जानें कौन है बेंगलुरू का सबसे अमीर शख्स

Hindi

अर्जुन मेंडा हैं बेंगलुरू के सबसे अमीर शख्स

नारायण मूर्ति, अजीम प्रेमजी और किरण मजूमदार शॉ तीनों ही बेंगलुरू के अरबपति अर्जुन मेंडा से पीछे हैं। अर्जुन मेंडा बेंगलुरू के सबसे अमीर शख्स हैं।

Image credits: india csr
Hindi

रियल एस्टेट फर्म RMZ Corp के फाउंडर हैं अर्जुन मेंडा

बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी RMZ Corp के फाउंडर अर्जुन मेंडा 37,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 में शामिल हैं।

Image credits: Social media
Hindi

1933 में पाकिस्तान में जन्में अर्जुन मेंडा

1933 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित शिकारपुर में जन्मे अर्जुन मेंडा की फैमिली को बंटवारे के बाद अपना सबकुछ छोड़ना पड़ा था।

Image credits: Social media
Hindi

बंटवारे के बाद उनकी फैमिली पाकिस्तान से भारत आ गई

1947 में अर्जुन मेंडा की फैमिली पाकिस्तान को छोड़ भारत के चेन्नई शहर में आ गई। आर्थिक तंगी के बावजूद मेंडा के पिता ने अपने बच्चों को हायर एजुकेशन दी।

Image credits: Social media
Hindi

अर्जुन मेंडा ने IIT खडगपुर से की पढ़ाई

अर्जुन मेंडा ने भारत के मशहूर आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की और प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की।

Image credits: Social media
Hindi

अर्जुन मेंडा ने Mahindra & Mahindra से शुरू किया करियर

अर्जुन मेंडा ने करियर की शुरुआत महिंद्रा एंड महिंद्रा में बतौर इंडस्ट्रियल इंजीनियर की। इसके बाद 1967 में उन्होंने गेब्रियल इंडिया लिमिटेड में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम किया।

Image credits: Wikipedia
Hindi

2002 में उन्होंने अपनी कंपनी RMZ Corp की नींव रखी

80 के दशक में उन्होंने रियल एस्टेट मार्केट में एंट्री की। कुछ सालों तक काम करने के बाद 2002 में उन्होंने अपनी कंपनी RMZ Corp की नींव रखी।

Image credits: RMZ Corp
Hindi

अब अर्जुन मेंडा के बेटे संभालते हैं RMZ Corp

रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली RMZ कॉर्प को अब उनके दो बेटे राज और मनोज मेंडा संभाल रहे हैं। वहीं, अर्जुन मेंडा RMZ ग्रुप के चेयरमैन हैं।

Image credits: Social media
Hindi

कई बड़े शहरों में RMZ Corp के दफ्तर

RMZ Corp फिलहाल बेंगलुरु के अलावा हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और कई बड़ें शहरों के टॉप बिल्डर्स में शुमार है। उनका मेंडा फाउंडेशन हर साल करीब 700 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देता है।

Image Credits: Wikipedia