Business News
19 अप्रैल, 2024 को रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी का आज 67वां जन्मदिन है। उनकी लाइफस्टाइल काफी सिंपल है। उनका डेली रूटीन भी सुबह से शुरू हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी के सुबह की शुरुआत 5 बजे भोर से हो जाती है। भले ही उनका शेड्यूल कितना ही बिजी क्यों न हो, रुटीन से समझौता नहीं करते हैं।
एक इंटरव्यू में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया था कि सुबह उठने के बाद अपने घर एंटीलिया में बने पर्सनल जिम में जाकर पत्नी नीता अंबानी के साथ करीब 40 मिनट तक वर्कआउट करते हैं।
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक्सरसाइज के बाद चाय पीते-पीते न्यूज पेपर पढ़ते हैं। इसके बाद सुबह 6 से 7.30 बजे के बीच स्वीमिंग करते हैं।
नहाने के बाद सुबह 8 से 9 बजे के करीब मुकेश अंबानी फैमिली के साथ ब्रेकफास्ट करते हैं। ब्रेकफास्ट में पपीते का जूस, दलिया, दही और मिस्सी रोटी पसंद है। कभी-कभी इडली-सांभर भी खाते हैं।
एक बार इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने बताया कि उन्हें साउथ इंडियन फूड्स काफी पसंद हैं। ये टेस्टी और हेल्दी होते हैं। उन्होंने बताया कि पिता धीरूबाई अंबानी ने उन्हें सिंपल रहना सिखाया
मुकेश अंबानी जब सुबह ऑफिस के लिए घर से निकलते हैं तो उससे पहले अपने बच्चों को बुलाकर उनसे बातें करते हैं। इस टाइम बिजनेस और उनके बारें में ढेर सारी बातें होती हैं।