Business News

Ambani से महज चंद कदम दूर हैं Adani, जानें दुनिया के टॉप-10 अमीर कौन

Image credits: Social media

मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं, गौतम अडानी उनसे बस दो कदम दूर यानी 13वीं पायदान पर है।

Image credits: Social media

अंबानी और अडानी में अब बहुत ज्यादा फासला नहीं

अंबानी और अडानी की संपत्ति में भी बहुत ज्यादा फासला नहीं रह गया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है। वहीं अडानी की 99.7 अरब डॉलर है।

Image credits: Social media

जानें 2024 में अब तक कितनी बढ़ी अंबानी-अडानी की दौलत

2024 की बात करें तो इस साल मुकेश अंबानी की दौलत में अब तक 16.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं गौतम अडानी की संपत्ति 15.4 अरब डॉलर बढ़ी है।

Image credits: Social media

10- लैरी एलिसन

दुनियाभर के अमीरों में 10वें नंबर पर ऑरेकल कम्युनिकेशन के लैरी एलिसन हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 129 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

9- सर्गेई ब्रिन

नौवें नंबर पर गूगल के ही सर्गेइ ब्रिन हैं, जिनकी कुल दौलत 133 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

8- वॉरेन बफे

आठवें नंबर पर बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 134 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

7- स्टीव बाल्मर

सातवें नंबर पर 138 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बॉल्मर का नाम आता है।

Image credits: Getty

6- लैरी पेज

छठे नंबर पर गूगल के लैरी पेज का नाम है, जिनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

5- बिल गेट्स

पांचवे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं, जिनकी नेटवर्थ 149 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

4- मार्क जुकरबर्ग

चौथे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का नाम है, जिनकी दौलत 157 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

3- जेफ बेजोस

तीसरे नंबर पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 184 अरब डॉलर है। मस्क कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे।

Image credits: Getty

2- एलन मस्क

दूसरे सबसे अमीर अमेजन के जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 196 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty

1- बर्नार्ड अर्नाल्ट

दुनिया के सबसे अमीर शख्स फिलहाल फ्रांस के खरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। उनकी दौलत 217 अरब डॉलर है।

सोर्स - Bloomberg Billionaires Index

Image credits: Getty