goibibo के मुताबिक, जुलाई के महीने में मुंबई से जयपुर के लिए IndiGo एयरलाइंस महज 3606 रुपए में इकोनॉमी क्लास का टिकट ऑफर कर रही है।
1 जुलाई को Indigo की 4 फ्लाइट हैं। पहली सुबह 4.50 पर मुंबई से टेकऑफ कर सुबह 6.40 पर जयपुर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी उड़ान सुबह 8.35 पर उड़ेगी और 10.25 पर जयपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा 1 जुलाई को Indigo की तीसरी फ्लाइट शाम 4.30 पर मुंबई से उड़ान भरके शाम 6.20 जयपुर पहुंचेगी। वहीं चौथी फ्लाइट रात 9 बजे मुंबई से टेकऑफ कर 10.45 पर जयपुर लैंड करेगी।
इसके अलावा Air India Express भी 3606 रुपए में मुंबई से जयपुर का टिकट ऑफर कर रही है। इसकी पहली उड़ान 1 जुलाई की सुबह 7.05 पर मुंबई से टेकऑफ कर 9 बजे जयपुर पहुंचेगी।
वहीं, Air India Express की एक अन्य उड़ान 1 जुलाई को ही शाम सवा 4 बजे मुंबई से टेकऑफ कर शाम 6.10 पर जयपुर पहुंचेगी।
1 जुलाई को Air India की मुंबई-जयपुर उड़ान सुबह 11 बजे मुंबई से टेकऑफ कर दोपहर में 12.55 पर जयपुर पहुंचेगी। इसका इकोनॉमी क्लास का किराया 3655 रुपए है।
Air India की दूसरी उड़ान 1 जुलाई को ही शाम 5 बजे मुंबई से टेकऑफ कर शाम 7.05 जयपुर पहुंचेगी। वहीं, तीसरी उड़ान रात 9.10 पर मुंबई से उड़ान भरके रात 11.10 पर जयपुर पहुंचेगी।
अगर आप ट्रेन द्वारा मुंबई से जयपुर का सफर करते हैं तो हिसार दुरंतो के फर्स्ट AC का किराया 4440 रुपए है। वहीं, सेकेंड एसी में 3600 रुपए खर्च होंगे।
इसी तरह, मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी का किराया 3545 रुपए है। वहीं, बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट के फर्स्ट क्लास में भी 3500 रुपए खर्च होंगे।
फ्लाइट में मुंबई से जयपुर का सफर आप महज 2 घंटे में पूरा कर लेंगे। वहीं ट्रेन में आपको 17 से 22 घंटे का समय लगेगा।