Hindi

मुंबई एयरपोर्ट के नाम नया रिकॉर्ड, 1 दिन में इतनी फ्लाइट ने भरी उड़ान

Hindi

11 नवंबर को 1032 उड़ानों की रिकॉर्ड आवाजाही

एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (ATM) के मामले में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली से 1 दिन पहले यानी 11 नवंबर को यहां से 1032 उड़ानों ने लैंडिंग-टेकऑफ किया।

Image credits: Wikipedia
Hindi

5 साल पहले भी इसी एयरपोर्ट के नाम था रिकॉर्ड

इससे पहले भी ये रिकॉर्ड मुंबई एयरपोर्ट के ही नाम था। तब 5 साल पहले यानी 9 दिसंबर, 2018 को एक दिन में 1004 उड़ानों की आवाजाही हुई थी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

एक दिन में 1.61 लाख यात्रियों ने किया सफर

मुंबई एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक, 11 नवंबर को एयरपोर्ट से कुल 1,61,445 पैसेंजर्स को हैंडल किया गया। इसमें 1,07,765 डॉमेस्टिक और 53,680 इंटरनेशनल पैसेंजर शामिल थे।

Image credits: Wikipedia
Hindi

दिवाली वीकेंड में 5.16 लाख यात्रियों ने किया सफर

दिवाली वीकेंड पर पैसेंजर ट्रैफिक काफी बढ़ गया। 11 से 13 नवंबर तक कुल 5,16,562 पैसेंजर की आवाजाही हुई। इनमें 3,54,541 यात्री डोमेस्टिक, जबकि 1,62,021 ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स लीं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

दिवाली वीकेंड पर 2,894 फ्लाइट्स की आवाजाही

दिवाली वीकेंड पर मुंबई एयरपोर्ट से 2,137 डोमेस्टिक और 757 इंटरनेशनल उड़ानों के साथ 2,894 से ज्यादा फ्लाइस्ट ने लैंडिंग या टेकऑफ किया।

Image credits: Wikipedia
Hindi

ज्यादातर यात्राएं घरेलू रूट पर

11 से 13 नवंबर के बीच ज्यादातर यात्राएं डोमेस्टिक रूट पर की गईं, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई की सबसे ज्यादा फ्लाइट्स थीं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

इंटरनेशनल रूट्स पर इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा उड़ान

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई, लंदन, अबू धाबी और सिंगापुर जैसे शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स सबसे ज्यादा ली गईं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

गौतम अडाणी ने शेयर की जानकारी

बता दें कि इस बात की जानकारी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Image Credits: Wikipedia