Business News

यहां औरत के बदन पर परोसते हैं खाना, जानें दुनिया के 8 अजीबोगरीब Hotels

1- न्योताइमोरी रेस्टोरेंट - जापान
ये जापान का एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां औरत के जिस्म पर खाना परोसा जाता है। यहां डाइनिंग टेबल पर लेटी औरत के बदन पर खास डिश सुशी परोसी जाती है।

Image credits: asiaone

2- टॉयलेट रेस्टोरेंट - ताइवान

ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना पड़ता है। यहां कस्टमर कमोड पर बैठकर ऑर्डर देता है और उसे हर चीज वहीं सर्व की जाती है।

Image credits: onestep4ward

3- न्यूड रेस्टोरेंट - लंदन

लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां कस्टमर्स को न्यूड होकर खाना पड़ता है। यहां शेफ से लेकर परोसने वाले वेटर्स तक न्यूड रहते हैं। यहां एडवांस बुकिंग करानी पड़ती है।

Image credits: Getty

4- हवा में झूलता रेस्टोरेंट - बेल्जियम

बेल्जियम के इस रेस्टोरेंट में हवा में लटक कर खाना पड़ता है। यहां खाना भी हवा में ही परोसा जाता है। यहां क्रेन के जरिए डाइनिंग टेबल हवा में 50 मीटर ऊंचाई पर लटकी रहती है।

Image credits: Fly dining

5- जेल थीम रेस्टोरेंट - चीन

चीन के इस रेस्टोरेंट में कस्टमर्स को आर्टिफिशियल जेल के अंदर खाना परोसा जाता है। यहां के वेटर और शेफ जेलर, जबकि कस्टमर्स कैदी की ड्रेस में होते हैं।

Image credits: Ritebook

6- हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट - अमेरिका

अमेरिका के लास वेगास में स्थित इस रेस्टोरेंट में वेट्रेस बोल्ड ड्रेस में खाना परोसती हैं। यहां डिशेज के नाम बायपास बर्गर, कोरोनरी हॉट डॉग हैं, जिन्हें सुनकर ही दिल धड़कने लगता है।

Image credits: The independent

7- आइस रेस्टोरेंट - दुबई

दुबई के इस रेस्टोरेंट में बर्फ के बीच खाना परोसा जाता है। यहां खाना खाते वक्त आपको अंटार्कटिका वाली फीलिंग आएगी। इसे आर्टिफिशियल बर्फ और ग्लास से बनाया गया है।

Image credits: tripadvisor

8- वॉटरफाल रेस्टोरेंट - मनीला

फिलीपींस के मनीला में स्थित वॉटरफाल रेस्टोरेंट में आप जहां खाना खाते हैं, उसके नीचे झरना बहता है। यहां कस्टमर आर्टिफिशियल झरने के पानी में नहाने का मजा भी लेते हैं।

Image credits: Travel Leisure