Business News

यूपी वालों जरा बचके ये ठंड जानलेवा है, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Image credits: social media

गुरुवार रात प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा रहा

गुरुवार रात को प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा रहा। कानपुर में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आगरा में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Image credits: social media

शीतलहरी के भी बन रहे आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है तो शीत लहरी के भी आसार बढ़ जाते हैं। 

Image credits: social media

2023 और 2022 में भी कानपुर में पड़ी थी रिकॉर्ड तोड़ ठंड

2023 और 2022 में भी कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी थी। 2023 में 17 जनवरी को कानपुर नगर में रात का तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ था। 2022 में 18 जनवरी की रात तापमान 2.6 डिग्री रहा था। 

Image credits: social media

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में नहीं निकली धूप

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में ठंड का आलम एक जैसा रहा। धूप भी नहीं निकल रही पूरी दिन फॉग में चला जाता है। यहां ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल है। 

Image credits: social media

पछुआ हवाओं ने बढ़ा दी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की माने हिमालय क्षेत्र से आ रही पछुआ हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। अभी कुछ दिन और सर्दी का कहर देखने को मिलेगा।  

Image credits: social media

लखनऊ में पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात का पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

Image credits: social media