Hindi

वो शेयर जिसने 4 साल में बना दिया करोड़पति, 155 गुना बढ़ गई कीमत

Hindi

कई स्टॉक्स जिन पर दांव खेल करोड़पति बन गए निवेशक

शेयर मार्केट में ऐसे कई स्टॉक्स हैं, जिन पर दांव खेलकर लोग करोड़पति बन चुके हैं। इन्हीं में से एक है SG Finserve कंपनी का शेयर।

Image credits: freepik
Hindi

SG Finserve के शेयर ने 4 साल में ही बना दिया करोड़पति

SG Finserve ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देते हुए महज 4 साल में ही करोड़पति बना दिया है। कभी 2 रुपए की कीमत वाला ये शेयर एक समय 748 रुपए तक पहुंच गया था।

Image credits: freepik
Hindi

मार्च 2020 में महज 2.80 रुपये थी SG Finserve की कीमत

फिलहाल इस शेयर की कीमत 435 रुपए के आसपास है। वहीं, मार्च 2020 में कंपनी के शेयर की कीमत सिर्फ 2.80 रुपये थी। यानी तब से अब तक ये 155 गुना बढ़ चुका है।

Image credits: freepik
Hindi

4 साल पहले लगाए 1 लाख रुपए बन गए 1.55 करोड़

अगर किसी निवेशक ने SG Finserve के शेयर में 4 साल पहले 1 लाख रुपए लगाए थे, तो उसकी कीमत बढ़कर अब 1.55 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Image credits: freepik
Hindi

SG Finserve के शेयर का 52 वीक हाई 748 रुपए

SG Finserve के शेयर का 52 वीक हाई 748 रुपए है। अगर किसी शख्स ने इसे हाइएस्ट लेवल पर बेचा होगा तो उसे 1 लाख रुपए के बदले 2.67 करोड़ रुपए मिले होंगे।

Image credits: freepik
Hindi

SG Finserve शेयर का 52 वीक लो लेवल 385 रुपए

SG Finserve शेयर का 52 वीक लो लेवल 385 रुपए का है। हालांकि, पिछले एक साल से तुलना करें तो ये अभी अपने लो लेवल के आसपास ही है।

Image credits: Getty
Hindi

SG Finserve का मार्केट कैप 1849 करोड़

SG Finserve का मार्केट कैप 1849 करोड़ रुपए है। वहीं, इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है।

Image credits: Getty
Hindi

जानें क्या सेवाएं देती है SG Finserve

SG Finserve की शुरुआत 1994 में हुई थी। ये कंपनी ब्रोकिंग, डिस्ट्रिब्यूटर्स, इन्वेस्टमेंट, फंड मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और इंश्योरेंस जैसी सेवाएं देती है।

Image Credits: Getty