Hindi

शेयर बाजार: निवेशकों के 26 लाख Cr डूबे, Adani के शेयरों में कत्लेआम

Hindi

NDA को 400 सीटों की आस लगाए बाजार को भारी निराशा

NDA गठबंधन को 400 सीटों की उम्मीद लगाए बाजार को भारी निराशा हाथ लगी है। यही वजह है कि शेयर बाजार में कत्लेआम मच गया है।

Image credits: freepik
Hindi

चंद घंटों में निवेशकों के 26 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

सेंसेक्स 4500 अंक तो निफ्टी 1750 अंक नीचे है। इसी बीच, चंद घंटों में ही निवेशकों के 26 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं।

Image credits: freepik
Hindi

सबसे ज्यादा गिरावट Adani Group के शेयरों में

वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Adani ग्रुप के शेयरों में दिख रहा है। अडानी की दो कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग चुका है।

Image credits: Social media
Hindi

Adani Enterprises के शेयर में लगा लोअर सर्किट

अडानी ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी Adani Enterprises में 20% की गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग चुका है। फिलहाल शेयर 2916 रुपए पर आ गया है।

Image credits: Social media
Hindi

Adani Ports में भी 23% से ज्यादा की गिरावट

इसके अलावा अडानी ग्रुप की एक और कंपनी Adani Ports में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। शेयर 23% से ज्यादा की गिरावट के साथ फिलहाल 1214 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Image credits: freepik
Hindi

अडानी पावर और Adani टोटल गैस में 18 प्रतिशत की गिरावट

इसके अलावा अडानी पावर का शेयर 18% गिरावट के साथ 710 रुपए, अडानी टोटल गैस भी इतनी ही गिरावट के साथ 912 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

Adani Green Energy का शेयर 19% से ज्यादा लुढ़का

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 19% से ज्यादा की गिरावट है और ये फिलहाल 1645 पर है। वहीं, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 20% की गिरावट के साथ 977 रुपए पर है।

Image Credits: freepik