भर जाएंगी जेबें! इस हफ्ते कहां से मिल रहे तगड़ी कमाई के संकेत
Business News Feb 09 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:iStock
Hindi
इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद
10 फरवरी से शुरू होने वाले इस हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद है। शनिवार को दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बाजार को एक और पॉजिटिव फैक्टर मिल गया है।
Image credits: freepik@jannoon028
Hindi
बाजार में तेजी के पीछे अहम रोल निभाएंगे ये कारण
ऐसे में इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रहने का अनुमान है। जानते हैं, उन फैक्टर्स को जो बाजार में तेजी लाने में अहम रोल निभाएंगे।
Image credits: freepik
Hindi
1 - रेपो रेट
RBI ने हाल ही में रेपो रेट में कमी की है। मॉनिटरी पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी के बाद लोगों के पास अब ज्यादा बचत होगी। कहीं न कहीं इसका असर शेयर बाजार पर भी दिखेगा।
Image credits: freepik@pvproductions
Hindi
2 - दिल्ली चुनाव में BJP की बंपर जीत
27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है। केंद्र और दिल्ली दोनों जगह अब भाजपा की सरकार है। इसके चलते इस हफ्ते बाजार को मजबूती मिलेगी।
Image credits: freepik
Hindi
3 - कई बड़े IPO की दस्तक
इस हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़े आईपीओ दस्तक दे रहे हैं, जिनमें Hexaware Technologies के अलावा अजाक्स इंजीनियरिंग और क्वालिटी पावर शामिल हैं। इनसे बाजार में तेजी की उम्मीद है।
Image credits: freepik
Hindi
4 - घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी
घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस महीने अब तक 7,274.05 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, जनवरी महीने में DII ने 86,591.80 करोड़ की खरीदारी की। इससे बाजार में पॉजिटिव माहौल है।
Image credits: freepik
Hindi
5 - इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डेटा
इस हफ्ते 12 फरवरी को IIP डेटा रिलीज किया जाएगा। नवंबर में आईआईपी प्रोडक्शन 6 महीने के हाइएस्ट लेवल 5.2% पर पहुंच गया था। अगर इस बार भी ये अच्छा रहा तो बाजार के लिए पॉजिटिव होगा।