रहें तैयार, होगी पैसों की बौछार! TATA GROUP ला रहा एक और IPO
Business News Feb 25 2025
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
टाटा ग्रुप का नया IPO
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के IPO का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार, 25 फरवरी को कंपनी ने जानकारी दी कि उसने आईपीओ की को मंजूरी दे दी है।
Image credits: X Twitter
Hindi
टाटा कैपिटल क्या करती है
टाटा कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) कंपनी है। यह टाटा संस की निवेश होल्डिंग कंपनी की सहायक कंपनी है।
Image credits: X Twitter
Hindi
टाटा कैपिटल का प्लान
कंपनी ने जानकारी दी कि इस आईपीओ में 23 करोड़ नए इक्विटी शेयरों के साथ मौजूदा स्टॉक होल्डर्स से बिक्री की पेशकश शामिल होगी। हालांकि, अभी इसकी कोई तारीख नहीं बताई है।
Image credits: Freepik
Hindi
Tata Capital IPO : कितने शेयर जारी होंगे
टाटा कैपिटल के बोर्ड ने मौजूदा शेयरधारकों को राइट्स के आधार पर 15,004 करोड़ रुपए तक शेयर जारी करने का फैसला लिया है। यह टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद आने वाला ग्रुप का पहला IPO है।
Image credits: Getty
Hindi
Tata Capital IPO Date
RBI नियम अनुसार अपर लेयर NBFC को नोटिफाई होने के 3 साल में यानी सितंबर 2025 तक लिस्ट होना है। टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज का विलय जनवरी 2024 में टाटा कैपिटल के साथ हुआ था।
Image credits: Freepik
Hindi
Tata Capital AUM
क्रिसिल रेटिंग्स सितंबर रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक टाटा कैपिटल का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,58,479 करोड़ रु था। 31 मार्च तक टाटा संस के पास इसके 92.83% इक्विटी थे।
Image credits: Getty
Hindi
टाटा संस का निवेश
पिछले 5 वित्तीय वर्षों में टाटा संस ने टाटा कैपिटल लिमिटेड में 6,097 करोड़ का निवेश किया था। 2019 में 2500 करोड़, 2020 में 1000 करोड़, 2023 में 594 करोड़, 2024 में 2003 करोड़ है।
Image credits: Freepik
Hindi
टाटा ग्रुप के शेयरों में तेजी
टाटा कैपिटल के IPO के आने की खबर से ग्रुप के बाकी शेयरों में उछाल आ गया है। मंगलवार को कई शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
Image credits: freepik
Hindi
नोट
किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।