Hindi

सोमवार को बाजार में रहेगी बड़ी हलचल, इन 8 STOCKS पर रखें नजर

Hindi

1. Reliance Jio

जून तिमाही के नतीजो में रिलायंस जियो का मुनाफा 2% बढ़कर 5,445 करोड़ पर पहुंच गया है। Reliance Industries का शेयर शुक्रवार को 1.78% गिरावट के साथ 3,116.95 रुपए पर बंद हुए।

Image credits: Getty
Hindi

2. टाटा कंज्यूमर

टाटा कंज्यूमर को NCLT की कलकत्ता बेंच ने 3 सब्सिडियरी में मर्जर की मंजूरी दी है। इसमें NourishCo Beverages Ltd, Tata SmartFoodz Ltd, Tata Consumer Soulfull शामिल हैं

Image credits: Social media
Hindi

3. Indian Hotels

जून तिमाही के नतीजो में इंडियन होटल्स का मुनाफा 11.7% यानी 248.4 बढ़ा है। कंपनी की आय 5.7% बढ़कर 1,550.2 करोड़ पहुंच गई है। शुक्रवार को शेयर गिरावट के साथ 577.95 रुपए पर बंद हुआ।

Image credits: Freepik@freelancerparvej
Hindi

4. Wipro

जून तिमाही नतीजों में Wipro की आय घटकर 21,896 करोड़ रुपए हो गई है। शुक्रवार को शेयर 2.83% की गिरावट के साथ 557 रुपए पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में शेयर में 33.27% की तेजी आई है।

Image credits: Freepik@DoYoNo
Hindi

5. BPCL

जून 2024 की समाप्त तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का मुनाफा घटकर 3,015 करोड़ रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को शेयर 3.98% गिरकर 305.50 रुपए पर बंद हुआ।

Image credits: Freepik@mockupdaddy-com
Hindi

6. JSW Steel

मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक JSW Steel का मुनाफा 2,428 करोड़ से घटकर 867 करोड़ पर आ गया। शुक्रवार को शेयर 887.90 रुपए पर बंद हुआ।

Image credits: iSTOCK
Hindi

7. ICICI Lombard

जून 2024 में समाप्त पहली तिमाही नतीजों में कंपनी का मुनाफा 48.7% बढ़कर 580.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.24% की गिरावट के साथ 1,886.95 रुपए पर बंद हुआ।

Image credits: iSTOCK
Hindi

8. Oberoi Realty

मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी का साल दर साल मुनाफा 321.6 करोड़ से बढ़कर 584.5 करोड़ हो गया है। शुक्रवार को स्टॉक गिरकर 1,671.30 रुपए पर बंद हुआ।

Image credits: iSTOCK
Hindi

नोट

शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Image Credits: Freepik