1 झटके में 1.65 LAKH करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत, होली बाद चमका बाजार
Business News Mar 17 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:Getty
Hindi
होली बाद बाजार में लौटी रौनक
17 मार्च को स्टॉक मार्केट में तेजी का रुख दिखा। सेंसेक्स जहां 341 अंक उछला, वहीं निफ्टी भी 111 अंकों की तेजी पर बंद हुआ।
Image credits: freepik
Hindi
एक ही दिन में 1.65 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
इस दौरान BSE में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। यानी निवेशकों की दौलत करीब पौने दो लाख रुपए बढ़ गई।
Image credits: freepik
Hindi
17 मार्च को 392.83 लाख करोड़ पहुंचा BSE का मार्केट कैप
13 मार्च को BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 391.18 लाख करोड़ रुपए था, जो 17 मार्च को उछलकर 392.83 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
Image credits: freepik
Hindi
Sensex के 30 में से 20 शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त बजाज फिनसर्व में 3.59% की रही। इसके अलावा M&M, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी तेजी दिखी।
Image credits: freepik
Hindi
सेंसेक्स के इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट
सबसे ज्यादा गिरावट ITC के शेयर में 0.98% रही। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयरों में आधा से लेकर 0.76% तक की गिरावट दिखी।
Image credits: freepik
Hindi
1609 शेयर तेजी जबकि 2502 गिरावट पर हुए बंद
17 मार्च को BSE एक्सचेंज पर कुल 4239 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1609 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 2502 में गिरावट दिखी।
Image credits: freepik
Hindi
489 स्टॉक्स ने छुआ नया 52-वीक LOW
इसके अलावा 128 शेयर फ्लैट बंद हुए। कारोबार के दौरान 101 शेयरों ने अपना नया 52 वीक हाइएस्ट लेवल छुआ, वहीं 489 स्टॉक्स ने नया 52 वीक लो लेवल टच किया।